Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सामाजिक योजनाओं का क्रियान्वयन ‘पूर्ण लक्ष्य’ तक पहुंचने के करीब : वित्त मंत्री
    बिजनेस

    सामाजिक योजनाओं का क्रियान्वयन ‘पूर्ण लक्ष्य’ तक पहुंचने के करीब : वित्त मंत्री

    adminBy adminJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार गरीबों को बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ‘पूर्ण लक्ष्य’ तक पहुंचने के करीब है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का आह्वान भी किया।

    निर्मला सीतारमण ने राजधानी दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही। वित्त मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अब समय आ गया है कि भारत आर्थिक रूप से ‘आत्मनिर्भर’ बने और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़े।’ कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि हमने एक विकसित भारत की नींव रखी है, सभी को बुनियादी जरूरतें प्रदान करके लोगों को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी सरकार के पास घर, सड़क और पानी आदि उपलब्ध कराने की योजनाएं थीं, लेकिन उन पर तेजी से काम करने की भावना गायब थी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि आजादी के 60 साल बाद भी लगभग 50 फीसदी आबादी बुनियादी चीजों से वंचित थी। सीतारमण ने आगे कहा कि डीबीटी से न केवल सरकारी धन अंतरण में पारदर्शिता आई है, बल्कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से दक्षता भी बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के तहत फर्जी और अवांछित लाभार्थियों को बाहर करके 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत की है।

    सीतारमण ने यह भी कहा कि तिलहन और दलहन को छोड़कर देश कृषि के मामले में लगभग आत्मनिर्भर है। उन्होंने इस बात की वकालत की कि किसी को खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि दुनिया के कई हिस्से खाद्यान्न समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा कि देश 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाता है। वित्त मंत्री ने कहा कि वोट देना सिर्फ नागरिकों का अधिकार नहीं है, बल्कि यह उनका कर्तव्य भी है, जबकि पहली बार मतदान करने वालों की जिम्मेदारी अधिक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article31 लोगों को मिलेंगे जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
    Next Article मालदीव और आईओआर में चीन के जासूसी जहाजों पर भारत की पैनी नजर
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में एक्रेशन फार्मा की कमजोर एंट्री से निराशा, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट के बावजूद घाटे में निवेशक

      May 21, 2025

      सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी से उछला सोना, चांदी भी हुई लखपति

      May 21, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version