रांची। गिरिडीह के जमुआ के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता चंद्रिका महथा (55) का रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार के भोर चार बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार को ही उनके पैतृक आवास देवरी के खजतोल पहुंचेगा, जहां शाम को अंतिम संस्कार होगा।

पूर्व विधायक देवरी प्रखंड के तपसीडीह (खोजारटोल) गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। चंद्रिका महथा पहली बार 2005 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से चुनाव लड़े थे। वर्ष 2009 से 2014 तक उन्होंने जमुआ विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2023 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

उनके निधन पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, बगोदर विधायक विनोद सिंह, डुमरी विधायक सह मंत्री बेबी देवी, जमुआ की कांग्रेस नेता मंजू कुमारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने शोक-संवेदना व्यक्त की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version