Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»कानून व्यवस्था से लेकर बैंक लूटकांड का खुलासा नए एसपी अमित रंजन के लिए है चुनौती
    बिहार

    कानून व्यवस्था से लेकर बैंक लूटकांड का खुलासा नए एसपी अमित रंजन के लिए है चुनौती

    adminBy adminJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। बदलते सियासी बयार के बीच बड़े पैमाने पर बिहार में आईएएस और आईपीएस के साथ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।जिसके तहत अररिया में नए एसपी के रूप में भागलपुर में सिटी एसपी के रूप में पदस्थापित 2018 बैच के आईपीएस अमित रंजन को अररिया का नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले भागलपुर सिटी एसपी के साथ अमित रंजन पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं।

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के मूल निवासी अमित रंजन शांत स्वभाव के हैं और पटना और भागलपुर में सिटी एसपी के रूप में कई बड़े मामलों का उद्भेदन कर चुके हैं।अररिया में नए एसपी के रूप में अमित रंजन को कई चुनौतियों से सामना करना पड़ सकता है जिले में लचर पुलिसिंग व्यवस्था उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

    लगातार लूट,छिनतई सहित अन्य अपराधिक वारदातों पर लगाम के साथ दिन दहाड़े एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक लूटकांड मामले का खुलासा उनके लिए पहली और बड़ी चुनौती है।एक्सिस बैंक लूटकांड के पांच दिनों के बाद तीन डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग गठित एसआईटी अब तक इस लूटकांड को लेकर कोई खास सफलता अर्जित नहीं कर पाई है।ऐसे में एक्सिस बैंक लूटकांड का उद्भेदन उनके लिए सबसे पहली और बड़ी चुनौती है।इसके अतिरिक्त अररिया जिला भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित है।जहां राष्ट्र विरोधी तत्व भी सक्रिय रहते हैं।हालांकि सीमावर्ती क्षेत्र में कई एसएसबी सहित एजेंसी काम करती है।

    उनके साथ तालमेल कर तस्करी,मवेशी चोरी,लूटकांड,सेंधमारी और सुरक्षा के साथ विधि व्यवस्था संधारण चुनौती है।नेशनल हाइवे पर पुलिस द्वारा वसूली पर रोक से लेकर व्यवसायी समेत आम नागरिकों के जेहन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना भी एसपी के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं।अररिया जिला में वर्तमान परिपेक्ष्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी के बीच असामाजिक तत्व हंगामा कर कुर्सियां तोड़ती रही और मौके से पुलिस नदारद रही।जबकि उस समय जिले के कई वरीय अधिकारी टाउन हॉल में मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा 10वां समन, कहा- कहा 29- 31 को समय दिजीये
    Next Article मोतिहारी के राजेन्द्र छात्रावास में ब्रावो फाउंडेशन कराएगी ई-लाईब्रेरी का निर्माण
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version