Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सरकार ने 16वें वित्त आयोग के चार सदस्यों की नियुक्ति की
    बिजनेस

    सरकार ने 16वें वित्त आयोग के चार सदस्यों की नियुक्ति की

    adminBy adminJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सरकार ने 16वें वित्त आयोग के चार सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें पूर्व व्यय सचिव अजय नारायण झा, पूर्व विशेष व्यय सचिव एनी जॉर्ज मैथ्यू, कार्यकारी निदेशक अर्था ग्लोबल डॉ. निरंजन राजाध्यक्ष और स्टेट बैंक ग्रुप के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष शामिल हैं।

    वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता वाले 16वें वित्त आयोग में चार सदस्य होंगे। इनकी सहायता सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे, दो संयुक्त सचिव और एक आर्थिक सलाहकार करेंगे।

    मंत्रालय के मुताबिक अजय नारायण झा पिछले 15वें वित्त आयोग में भी सदस्य थे। झा के अलावा सेवानिवृत्त नौकरशाह एनी जॉर्ज मैथ्यू और अर्थ ग्लोबल के कार्यकारी निदेशक निरंजन राजाध्यक्ष को 16वें वित्त आयोग का पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है, जबकि सौम्या कांति घोष अंशकालिक सदस्य होंगे।

    वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्य क्रमशः अपना कार्यभार संभालने की तारीख से लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख या 31 अक्टूबर, 2025 (जो भी पहले हो) तक अपने पद पर बने रहेंगे।

    उल्लेखनीय है कि सरकार ने 31 दिसंबर, 2023 को पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग का गठन किया था। वित्त आयोग 31 अक्टूबर, 2025 तक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप देगा। ये रिपोर्ट एक अप्रैल 2026 से लेकर पांच साल की अवधि के लिए होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम आवास रोड को किया गया ब्लॉक, धारा 144 लागू 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
    Next Article हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम पहुंची मुख्यमंत्री आवास
    admin

      Related Posts

      भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया

      September 10, 2025

      सर्राफा बाजार में सोने की तेजी जारी

      September 10, 2025

      शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में उछले

      September 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी और ट्रंप जल्द कर सकते हैं टैरिफ मुद्दे पर बातचीत, व्यापार समझौते की उम्मीद
      • ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती रफ्तार
      • अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
      • भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया
      • नालंदा में जल निकाय गणना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, सिंचाई योजनाओं पर दिया गया जोर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version