-मुख्यमंत्री पहुंचे दुमका, गार्ड ऑफ़ आनर दिया गया
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची/दुमका। गणतंत्र दिवस आज है। पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को दुमका पहुंचे। यहां प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड आॅफ आनर दिया गया। दोनों जगहों पर झंडोत्तलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा की फुलप्रूफ तैयारी की गयी है। इसके अलावा तमाम मंत्री विभिन्न जिला मुख्यालयों में झंडा फहरायेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
इधर, एसएसपी ने समारोह की तैयारी को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये हैं। समारोह स्थल और आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। वहीं कार्यक्रम स्थल की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जायेगी। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी। एसएसपी के अलावा सिटी एसपी, डीएसपी सहित कई अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बैंड की धुन पर कदमताल करेंगे जवान
बैंड की धुन पर कदमताल करते जवान समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे। विभिन्न पुलिस और सेना की इकाइयों के बैंड डिस्प्ले होंगे। इसमें सेना, जैप-1, जैप-10, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी बैंड की धुन लोगों को मंत्रमुग्ध करने को तैयार हैं।

समारोह में हिस्सा लेनेवाली प्लाटून
समारोह में सेना, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, सीआइएसएफ, एसएसबी, उड़ीसा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, आइआरबी पांच, रांची जिला पुलिस, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी, एनसीसी
———-
कौन कहां फहरायेंगे तिरंगा
आलमगरी आलम-पाकुड़
रामेश्वर उरांव-लोहरदगा
सत्यानंद भोक्ता-चतरा
चंपाई सोरेन-सरायकेला खरसावां
जोबा मांझी-पश्चिमी सिंहभूम
बन्ना गुप्ता-पूर्वी सिंहभूम
बादल-गिरिडीह
मिथिलेश कुमार ठाकुर-गढ़वा
हफीजुल हसन-देवघर
बेबी देवी-बोकारो

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version