Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला टीम घोषित की
    स्पोर्ट्स

    हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला टीम घोषित की

    adminBy adminJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के भुवनेश्वर और राउरकेला चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। भुवनेश्वर चरण 3 फरवरी को शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा जबकि राउरकेला चरण 12 फरवरी को शुरू होगा और 18 फरवरी तक चलेगा।

    भारत 3 फरवरी को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए, दोनों चरणों में मेहमान टीमों, संयुक्त राज्य अमेरिका, नीदरलैंड, चीन और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो बार भिड़ेगा।

    अनुभवी गोलकीपर सविता को कप्तान के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है, जबकि अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के लिए उप कप्तान के रूप में काम करेंगी।

    भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने टीम चयन पर कहा, “हमारे पास एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के लिए कुछ युवा खिलाड़ी आ रहे हैं। लीग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चैंपियन एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में अपना स्थान सुरक्षित करेंगे। हम टीम के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे और टीम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों का सामना करने के लिए उत्सुक हैं। हमारा लक्ष्य अपने अभियान को मजबूत तरीके से शुरू करना और लीग के दौरान सुधार जारी रखना होगा।”

    भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है-

    गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिच्छू देवी खारिबाम।

    डिफेंडर्स : गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री।

    मिडफील्डर : निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति, बलजीत कौर, सुनेलिता टोप्पो।

    फारवर्ड : मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया (उपकप्तान), शर्मिला देवी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैदराबाद टेस्ट: भारत की पारी 436 रन पर सिमटी, पहली पारी के आधार पर मिली 190 रन की बढ़त
    Next Article रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
    admin

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version