Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»भारत ने नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के लिए दिए 100 करोड़ रुपये
    विदेश

    भारत ने नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के लिए दिए 100 करोड़ रुपये

    adminBy adminJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भूकंप प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री की पांचवीं खेप नेपाल सरकार को सौंपी गई

    काठमांडू। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा के दौरान गुरुवार को नेपाल के भूकंप प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। नेपाल के जाजरकोट और रूकुम जिले में पिछले साल भूकंप के कारण हुई तबाही के बाद वहां पुनर्निर्माण जरूरत को देखते हुए भारत ने यह आर्थिक सहायता दी है।

    भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मौजूदगी में इस संबंध में दोनों देशों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किये गए। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाने संबंधी समझौते पर नेपाल की तरफ से वित्त सचिव कृष्णहरि पुष्कर और भारत की तरफ से नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए।

    नेपाल के सुदूर पश्चिम इलाके आए भूकंप के कारण 40 हजार से अधिक घर तबाह हो गए थे। जाजरकोट और रूकुम पश्चिम जिले में सबसे अधिक नुकसान हुआ था। उस समय भी भारत ने सबसे पहले मानवीय सहायता भेजी थी। इन भूकंप प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री की पांचवीं खेप आज विदेश मंत्री जयशंकर की उपस्थिति में नेपाल सरकार को सौंपी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल और भारत के बीच 10 हजार मेगावाट बिजली व्यापार संबंधी समझौते पर हुए हस्ताक्षर
    Next Article आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप: दीपा ऑल-अराउंड में रहीं शीर्ष पर, रेलवे ने महिला टीम वर्ग में जीता स्वर्ण
    admin

      Related Posts

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025

      पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर

      December 22, 2025

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version