Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारत को मानकों का अग्रणी होना चाहिए: पीयूष गोयल
    बिजनेस

    भारत को मानकों का अग्रणी होना चाहिए: पीयूष गोयल

    adminBy adminJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कहा-अच्छी गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया जा सकता

    नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को मानकों का अग्रणी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार अन्य उत्पादों को भी अनिवार्य गुणवत्ता मानकों के दायरे में लेकर आएगी। गोयल ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया जा सकता।

    पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 77वें स्थापना दिवस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्पादों और सेवाओं में उच्च गुणवत्ता मानकों का अनुपालन करने से भारत को ऊंचा लक्ष्य पाने और एक विकसित राष्ट्र बनने में मदद मिलेगी। गोयल ने कहा कि इस दिशा में बीआईएस को गुणवत्ता मानकों का दूत बनना चाहिए। इसे केवल मानकों को अपनाने वाला नहीं बनना चाहिए, बल्कि मानकों का अगुवा भी बनना चाहिए।

    पीयूष गोयल ने कहा कि मानकों को जहां भी संभव हो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुकूल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए लिफ्ट या एयर फिल्टर या चिकित्सा आइटम हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक 672 उत्पादों को दायरे में लाने वाले 156 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी किए जा चुके हैं जबकि 2014 से पहले सिर्फ 106 उत्पादों को दायरे में लाने वाले 14 क्यूसीओ ही मौजूद थे।

    गोयल ने आभूषणों की हॉलमार्किंग में बीआईएस के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि अनिवार्य हॉलमार्किंग 343 जिलों को कवर करती है। उन्होंने कहा कि रोजाना 4.3 लाख से अधिक वस्तुओं को हॉलमार्क किया जाता है, लोग जो आभूषण खरीद रहे हैं उनमें से 90 फीसदी आभूषण हॉलमार्क वाले होते हैं। ‘भारत में गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए संवाद’ का आयोजन बीआईएस ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के साथ संयुक्त रूप से किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफॉर्मूला ई ने हैदराबाद ई-प्रिक्स को रद्द करने की घोषणा की
    Next Article झारखंड में पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य : डॉ अशोक चौधरी
    admin

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

      June 4, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      June 4, 2025

      लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version