Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य : डॉ अशोक चौधरी
    झारखंड

    झारखंड में पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य : डॉ अशोक चौधरी

    adminBy adminJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 21 जनवरी को रामगढ़ में होगी जनसभा

    रांची। बिहार के भवन निर्माण मंत्री एवं झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव और दूसरे राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को और मजबूती के साथ गठबंधन में अपना दायित्व निभाना होगा। इण्डिया गठबंधन के पार्टनर साथ चुनाव प्रचार करते तो चार राज्यों में चुनाव परिणाम कुछ और होते। नीतीश कुमार ने सभी को एकजुट किया है। डॉ अशोक चौधरी रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं के मंथन शिविर के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। 21 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के रामगढ़ आएंगे। यहीं से झारखंड में चुनावी शंखनाद होगा। विधानसभा और लोकसभा में अच्छा रिजल्ट पार्टी लाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद किसी दूसरे राज्य में नीतीश कुमार की यह पहली जन सभा होगी। यह अवसर प्रदेश जदयू को मिला है। नीतीश के कार्यक्रम में पचास हज़ार लोग जुटेंगे। 21 जनवरी की सभा झारखंड में जदयू और जदयू कार्यकर्ताओं का भविष्य तय करेगी। निश्चित ही झारखंड में पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है, मगर बड़ी लड़ाई के लिए कार्यकर्ता और मेहनत करें और समूह बड़ा बनाएं।

    चौधरी ने कहा कि ईडी और सीबीआई को देश की जनता के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए, जिस तरह से उनके ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं, यह कहीं ना कहीं देश की व्यवस्था को खराब कर सकता है। राम मंदिर में आमंत्रण के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर सभी का है, जिसको जब मन होगा, वहां पर लोग जाएंगे। कोई पूर्णिमा में जाएगा, कोई एकादशी में जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या जाना कोई ज़रूरी नहीं।दुख इस बात का है कि भगवान राम को कुछ राजनीतिक पार्टियों ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।

    जदयू के प्रदेश सह – प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि जदयू जिस मजबूती के साथ विधानसभा में मौजूद थी, उसी मज़बूती के साथ हमें पार्टी की सामाजिक न्याय की विचारधारा को अब प्रदेश से लेकर पंचायत तक, खेत -खलिहान- जंगल जमीन तक ले जाना है।

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष -सह- राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि नीतीश जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी। झारखंड एक नई उलगुलान लिखेगा। 2024 की बदलाहट की अगुवाई झारखंड करेगा। नीतीश जोहार यात्रा के मार्फ़त रामगढ़ जिला की शहादत की नमक अदायगी पार्टी करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को मानकों का अग्रणी होना चाहिए: पीयूष गोयल
    Next Article हेमंत सरकार ने गरिमा खत्म कर दी, विदाई तय: सुदेश कुमार महतो
    admin

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version