Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, तटीय इलाके खाली करने का निर्देश
    विदेश

    जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, तटीय इलाके खाली करने का निर्देश

    adminBy adminJanuary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टोक्यो। उत्तर मध्य जापान में शाम 4:10 बजे (स्थानीय समय) 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद जापान के तट पर सुनामी लहरें देखी गईं। भीषण भूकंप के बाद सुनामी के खतरे के कारण जापान के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में लोगों को तुरंत खाली करने के लिए कहा जा रहा है।

    सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के हवाले से सोमवार को बताया गया कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक़ करीब पांच मीटर तक ऊंची सुनामी इशिकावा प्रान्त में नोटो तक पहुंच रही है। अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक भूकंप केंद्र के 300 किमी के दायरे में जापान तट पर खतरनाक सुनामी की लहरें उठने की संभावना है।

    एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार इशिकावा प्रान्त में वाजिमा शहर के तट पर एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठीं। होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है। जापान के इशिकावा प्रान्त में स्थानीय स्टेशन से जारी वीडियो में बड़े भूकंप के बीच बेहद शक्तिशाली झटके देखे जा सकते हैं।

    रूस ने पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी के खतरे की घोषणा की है और निवासियों से जापान में बड़े भूकंप के बाद ऊंचे स्थानों पर चले जाने का आग्रह किया है।

    कंसाई इलेक्ट्रिक पावर के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसके परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में फिलहाल कोई असामान्यता नहीं है लेकिन कंपनी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए साल की पहली सुबह हमास ने इजराइल पर बरसाए बम
    Next Article कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर दो जनवरी को आयेंगे रांची
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति

      October 15, 2025

      जापान में एलडीपी को इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में झटका देने की तैयारी में विपक्ष

      October 15, 2025

      संसद विघटन के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास, स्पीकर ने बुलाई बैठक

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पैसों का लालच देकर वोट लेना चाहेगी पूंजीपति पार्टी, सतर्क रहें: हेमंत सोरेन
      • सरकार की सेहत पर भले असर ना हो, लेकिन भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के खिलाफ वोट करें: बाबूलाल मरांडी
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार विनय सिंह की याचिका की खारिज
      • बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह
      • पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version