Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सांसद संजय सेठ ने दिलायी विकसित भारत की शपथ
    Jharkhand Top News

    सांसद संजय सेठ ने दिलायी विकसित भारत की शपथ

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दुनिया की अच्छी शासन व्यवस्था है राम राज: उपाध्याय
    रांची। राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आर्यभट्ट सभागार में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्र प्रथम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। बतौर अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत और हमारा अभी एकमात्र लक्ष्य है 2047 तक विकसित भारत का निर्माण। हम सब इस कार्य में लगे हुए हैं। युवाओं को विकसित भारत के लिए काम करने की शपथ दिलायी।
    मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि भारत आजाद तो हुआ, परंतु आज भी हम गुलामी की मानसिकता में जी रहे हैं। युवाओं से आह्वान करता हूं कि 2047 तक हम ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां सब कुछ भारत का ही हो। जब सब कुछ भारत का ही होने की बात आती है, तो हमें प्राथमिकता के साथ प्रधानमंत्री के स्लोगन वोकल फॉर लोकल को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा। हम जितने वोकल फॉर लोकल के लिए मुखर होंगे, हमारा भारत उतना ही समृद्ध होगा। कहा कि अंधेरा हटे, अंधेरा छठे, इसलिए जरूरी है कि हर तरफ रोशनी पहुंचे। इस रोशनी पहुंचने का काम इस देश के हर युवा को करना है।
    कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलामी के प्रतीक कई कानून को समाप्त किया है। बहुत जल्द अन्य ऐसी गुलामी के प्रतीक कानून को समाप्त किया जाये, ताकि भारत पुन: भारत बन सके। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि भारत के संविधान ने संस्कृत और हिंदी को अनिवार्य करने की बात कही है, परंतु कालांतर की सरकारों ने इसे भुला दिया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने की। कार्यक्रम में पत्रकार बैजनाथ मिश्र, नेहरू युवा केंद्र की राज्य प्रमुख हनी सिन्हा, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, राष्ट्र प्रथम के संयोजक चंद्रकांत रायपत मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रीति कुमार पहुंचीं इडी कार्यालय, बयान कलमबद्ध
    Next Article युवा शक्ति से ही राज्य के नवनिर्माण का संकल्प पूरा होगा: सुदेश महतो
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version