Author: Akshay Prajapati

जिला पुलिस के अलावा स्पेशल फोर्स की तैनाती की जायेगी रांची। रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को हाइलेवल मीटिंग हुई। गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड के डीजीपी के साथ-साथ मुख्यालय के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जबकि सभी जिलों के डीसी और एसपी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में जुड़े। शनिवार को गृह सचिव वंदना दादेल की अध्यक्षता में रामनवमी की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान राज्य के सभी जिलों के डीसी और पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिलों में रामनवमी को लेकर की गयी…

Read More

कांग्रेस समर्थन देगी तो धनबाद में बड़ी जीत दर्ज करेंगे बोकारो। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बोकारो में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो पर खूब हमला बोला। उन्होंने ढुल्लू महतो को चुनौती देते हुए कहा कि जो नोटिस भिजवाया, उसे मैंने कूड़ेदान में डाल दिया। कई दिन हो गये। समय बीत गया। मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब वह न्यायालय में मेरे खिलाफ मुकदमा दायर कर रहे हैं। मैं चुनौती देता हूं कि न्यायालय में मुकदमा दायर करें। मैं न्यायालय में सही-गलत का जवाब दूंगा। अगर वह न्यायालय में मुकदमा दायर नहीं करते हैं, तब मैं यह…

Read More

परीक्षा पत्र लीक करना एक राष्ट्रीय अपराध है, इसकी जांच सीबीआइ से हो रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने 11वीं जेपीएसएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जो कहा था कि मेरी सरकार हेमंत सरकार की पार्ट टू है, वह सत्य होता हुआ प्रतीत हो रहा है। जिस प्रकार से हेमंत सरकार में जेएसएससी में विनोद सिंह नामक दलाल के साथ मिलकर राज्य की नौकरी को बेचने का काम किया था। आज उसी कार्य को वर्तमान…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड के कई जिलों से जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक की सूचना लगातार सोशल मीडिया, मीडिया के माध्यम से मिल रही है और यह निश्चित हो गया है कि इस बार भी जेएसएससी पेपर लीक की तरह जेपीएससी का भी पेपर लीक हुआ है। यह काफी दुखद और शर्मनाक है। जेपीएससी के छात्रों के साथ राज्य सरकार ने एक बार फिर क्रूर मजाक किया है। कहा कि कई जिलों से जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। राज्य सरकार ने जहां एक तरफ कोयला, बालू, गिट्टी को बेच दिया, ठीक उसी…

Read More

रांची। झारखंड के भी टैलेंटेड बच्चों को बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के फेमस सुपर-30 में पढ़ने का मौका मिलेगा। इस संबंध में सुपर-30 से जुड़े प्रो पीके उपाध्याय ने रविवार को रांची प्रेस क्लब में जानकारी दी। बताया कि बिहार में अभयानंद सुपर-30 से विगत आठ वर्षों में 87 आइआइटी, 127 एनआइटी तैयार किये गये हैं। अब झारखंड के भी गरीब, प्रतिभावान बच्चों के लिए 31 मार्च को जांच परीक्षा का आयोजन झारखंड, बिहार में होगा। ऐसे स्टूडेंट्स जो किसी भी बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दे चुके हैं। वे निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा…

Read More

अच्छे कार्यकर्ता ही अच्छे नेता होते हैं रांची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन रांची।विकास शब्द और राज्यहित झामुमो के शब्दकोश में नहीं है। झारखंड को उलझा कर रखना इनका पेशा है। शासन और प्रशासन दोनों लूट के साझेदार बन गये हैं। यह साल झारखंड के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इन हालात में बढ़ जाती है। हम समाज के सभी वर्गों के विचारों और भावनाओं के साथ काम करें। उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने नामकुम सिदरौल स्थित कवाली स्टेडियम में आयोजित रांची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कहीं। मौके पर…

Read More

जेपीएससी परीक्षा में पेपर लीक : झामुमो-कांग्रेस हटाओ, नौकरी पाओ रांची। जेपीएससी परीक्षा में पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है। कई परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि प्रश्न पत्र की सील पहले से ही खुले थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये चंपाई सरकार को परीक्षा कराने में फेल बताया है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की आग अब तक बुझी नहीं, इधर जेपीएससी परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक होने की बात सामने आने लगी है। कुछ परीक्षा केंद्रों से…

Read More

रांची। प्रदेश भाजपा ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार पर हमला बोला है। साथ ही इसकी सीबीआइ जांच की भी मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने इस विषय को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार राज्य में बनी है, अच्छी खबर सुनने को कान तरस गये। हमेशा ऐसा कुछ सुनने को मिलता है, जिससे राज्य का मान सम्मान कम होता आया है। अब जेपीएससी परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। इसकी परीक्षाओं के दौरान…

Read More

रांची। झारखंड में 11वीं जेपीएससी की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों के सपनों में एक बार फिर से पानी फिर गया है। चतरा और जामताड़ा जिला के बाद अभ्यार्थियों ने धनबाद जिला में भी पेपर लीक का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। धनबाद में अभ्यार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक मामले में अब राजनीतिक दल के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। त्वरित जांच और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करें : अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री और खूंटी जिला से सांसद अर्जुन मुंडा की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है उन्होंने कहा…

Read More

सिर्फ चेहरा बदला, पुरानी गैंग ही चला रही सरकार : संजय सेठ भ्रष्टतम सरकार को जनता जवाब देगी रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि जेपीएससी का पर्चा लीक होना और उसके प्रश्नपत्र को लेकर जो वीडियो सामने आया है, वह झारखंड सरकार के लिए चुनौती है। झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ एक बार फिर से क्रूर मजाक किया है। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। इसका जवाब इस राज्य के युवा ही नहीं, हर नागरिक इस भ्रष्टतम सरकार को समय आने पर देंगे। सांसद ने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि…

Read More

वैश्य मोर्चा ने लोकसभा प्रभारी-उप प्रभारी की घोषणा की 29 मार्च को भुरकुंडा में वैश्य मतदाता जागरूकता सम्मेलन रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने 10 लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और उप प्रभारियों की घोषणा की। ये प्रभारी वैश्य मतदाताओं को संगठित कर चुनाव के प्रति जागरूक करेंगे। यह जानकारी मोर्चा की ओर से रविवार को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दी गयी। रांची में हीरानाथ साहू को प्रभारी, अश्विनी कुमार साहू अरगोड़ा-कपिल प्रसाद साहू रांची को उप प्रभारी बनाया गया है। हजारीबाग में बीरेंद्र कुमार को प्रभारी, ढलन साव बड़कागांव, लखन अग्रवाल गोला…

Read More