Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दादासाहब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए चुने गए सांसद सेठ, कल मिलेगा बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड का सम्मान
    Jharkhand Top News

    दादासाहब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए चुने गए सांसद सेठ, कल मिलेगा बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड का सम्मान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सांसद ने कहा मोदी जी के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से मिला यह गौरव।

    क्षेत्र की जनता को समर्पित है यह अवार्ड।

    रांची। रांची के सांसद श्री संजय सेठ का चयन दादासाहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है। सांसद श्री संजय सेठ को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा। दादासाहब फाल्के संस्थान के द्वारा संसद को बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड के रूप में चुना गया है। सांसद का यह चुनाव क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में उपस्थित, सत्र में सवाल जवाब, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले किए गए कार्यों को लेकर हुआ है। उक्त संस्था ने एक सर्वे के बाद सांसद को इस अवार्ड के लिए नामित किया है। विगत वर्षों में सांसद ने लोकसभा में अपनी सत्र प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है। सवालों के मामले में भी सांसद सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र के मुद्दे को उन्होंने मुखरता से लोकसभा में रखा है। 3 वर्षों से बुक बैंक के माध्यम से लाखों पुस्तकों का वितरण किया गया। टॉय बैंक के माध्यम से हजारों खिलौने का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त श्री सेठ ने सांसद खेल महोत्सव, सांसद सांस्कृतिक महोत्सव, परीक्षा पर चर्चा को लेकर ड्राइविंग कंपटीशन जैसे कई ऐसे कार्य किए हैं, जिनकी चर्चा राष्ट्रीय पटल पर हुई है। सोशल मीडिया पर भी सांसद की सक्रियता बहुत अच्छी रहती है। उनके इन्हीं कार्यों को लेकर दादासाहब फाल्के संस्थान ने उन्हें गोल्ड अवार्ड के लिए चुना है। अपने चुनाव पर सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मैं कार्य कर रहा हूं। उसी का परिणाम आज इस रूप में सामने आया है। सांसद ने कहा की क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत, उनके सुझाव, आम जनता का आशीर्वाद और विश्वास के परिणाम स्वरूप आज वह राष्ट्रीय पटल पर चर्चा में है और उन्हें यह सम्मान मिल रहा है। सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है क्योंकि क्षेत्र की जनता के स्नेह प्यार और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा है। यह सम्मान उन्हें कल नई दिल्ली में दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए संसद ने दादा साहबफाल्के संस्थान के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी दुनिया में धूम, दुबई की ‘बुर्ज खलीफा’ इमारत पर छाए भगवान राम
    Next Article बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जनजातीय भूमि की लूट की मंशा से काम कर रही राज्य सरकार : चंपाई सोरेन

      January 11, 2026

      आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे दिशोम गुरु: शिल्पी नेहा तिर्की

      January 11, 2026

      गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, पिता के संघर्षों को किया याद

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      • साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट
      • विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र
      • जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version