Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी दुनिया में धूम, दुबई की ‘बुर्ज खलीफा’ इमारत पर छाए भगवान राम
    विदेश

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी दुनिया में धूम, दुबई की ‘बुर्ज खलीफा’ इमारत पर छाए भगवान राम

    adminBy adminJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – लंदन में भंडारे का आयोजन, मैक्सिको में स्थापित हुआ पहला राम मंदिर
    दुबई/लंदन/वांशिगटन। अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी दुनिया में धूम है। इसी कड़ी में दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने बिल्डिंग पर भगवान राम और शिव के अलग-अलग चित्र लगाकर इस विशिष्ट दिन को विशेष रूप से रेखाकिंत किया। इसके अलावा ब्रिटेन के लंदन में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मेक्सिको में पहले राम मंदिर को स्थापित किया गया। इसके अलावा दुनिया के कई देशों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन किए गए।

    ब्रिटेन में हुए इस भंडारे में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं इस भंडारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुनिया भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बेहतरीन तरीके से स्वागत किया गया।

    अयोध्या के राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (प्रतिष्ठापन) समारोह के अवसर पर मेक्सिको को अपना पहला भगवान राम मंदिर मिला। ये मंदिर क्वेरेटारो शहर में स्थित है। इस मंदिर में विराजमान भगवान की मूर्ति भारत से लाई गई है। मैक्सिकन मेजबानों की उपस्थिति में अमेरिकी पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा की गई। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीयों द्वारा गाए गए मनमोहक भजनों और गीतों से भरा हुआ था।

    मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने राम मंदिर की घोषणा करते हुए लिखा, ‘मेक्सिको में पहला भगवान राम मंदिर! अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह की पूर्व संध्या पर, मेक्सिको का क्वेरेटारो शहर पहले भगवान राम मंदिर का घर बन गया है। क्वेरेटारो में मेक्सिको का पहला भगवान हनुमान मंदिर भी है।

    दूतावास ने आगे कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह मैक्सिकन मेजबानों के साथ एक अमेरिकी पुजारी द्वारा किया गया था और मूर्तियों को भारत से लाया गया था और हॉल में भारतीय प्रवासियों द्वारा गाए गए पवित्र भजन और गीत गूंज रहे थे।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 25 जनवरी को खुर्जा-दादरी-रेवाड़ी डबल लाइन विद्युतीकृत खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे
    Next Article दादासाहब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए चुने गए सांसद सेठ, कल मिलेगा बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड का सम्मान
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version