Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान में नवाज शरीफ दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे, इमरान की पार्टी के 90 फीसदी नामांकन खारिज
    विदेश

    पाकिस्तान में नवाज शरीफ दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे, इमरान की पार्टी के 90 फीसदी नामांकन खारिज

    adminBy adminJanuary 2, 2024Updated:January 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर। पाकिस्तान में इस साल होने वाले आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दो जगहों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के 90 फीसदी नेताओं के नामांकन खारिज होने से विपक्ष में आक्रोश है।

    पाकिस्तान चुनाव आयोग ने लाहौर असेंबली सीट से नवाज शरीफ के नामांकन पत्र को स्वीकार लिया है। वहीं इसके खिलाफ जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कोर्ट में चुनौती दी है। पीटीआई नेताओं का इसके पीछे तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ को 2017 में आजीवन अयोग्य घोषित किया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने मानसाहारा और लाहौर की दो नेशनल असेंबली सीटों से नवाज शरीफ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

    दरअसल, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के 90 प्रतिशत महत्वपूर्ण नेताओं के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया है। इस कार्रवाई को लेकर पीटीआई ने अपीलीय कोर्ट में चुनौती दी है।

    पाकिस्तानी आर्मी के निर्देश पर हुआ है। सोमवार को पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी, पीटीआई अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही, पूर्व गृह मंत्री मूनिस इलाही और जरताज गुल सहित कई पीटीआई नेताओं ने हाई कोर्ट के चुनाव न्यायाधिकरणों में अपने नामांकन पत्र को खारिज करने को लेकर चुनौती दी।

    देश के रिटर्निंग अधिकारियों ने राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली सीटों के लिए रिकॉर्ड 3,500 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए हैं। पीटीआई के वकील इश्तियाक अहमद ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आजीवन अयोग्य घोषित किए जाने पर नवाज शरीफ की उम्मीदवारी को चुनौती दी। उन्होंने लाहौर हाई कोर्ट के अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दायर की।

    इश्तियाक अहमद ने कहा कि नवाज शरीफ के नामांकन पत्र को स्वीकार करना अवैध और गैरकानूनी है क्योंकि 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स मामले में उन्हें जीवन भर के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। नवाज शरीफ 8 फरवरी का चुनाव नहीं लड़ सकते। सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा पहले से ही शरीफ को चौथी बार प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया जा रहा है।

    बता दें कि पाकिस्तानी आर्मी नवाज शरीफ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में श्रम कानूनों के उल्लंघन में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री को छह माह की कैद
    Next Article दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता की गर्दन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
    admin

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version