रांची। नये साल के पहले दिन झारखंड की राजनीति को लेकर नयी चर्चा भी शुरू हो गयी है। चूंकि झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो विधायक सरफराज आलम ने 31 दिसंबर 2023 को विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे को विधानसभा ने स्वीकार करते हुए लेटर भी जारी कर दिया है। लेकिन गांडेय विधायक के इस्तीफा ने झारखंड की राजनीति में नयी हलचल पैदा कर दी है। हेमंत सोरेन सरकार को लेकर कई तरह की बातें राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी हंै। इसी क्रम में बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर सबको चौंका दिया है। दरअसल निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सीएम पद से इस्तीफा देंगे और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की अगली मुख्यमंत्री होंगी।
गांडेय से झामुमो विधायक के इस्तीफा पर निशिकांत ने फोड़ा नये साल का बम
Related Posts
Add A Comment