रांची । कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पहली बार अपने दो दिवसीय रांची दौरे पर पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गुलाम अहमद ने कहा कि झारखंड के लोग बहादुर हैं। यहां इडी के डराने से कुछ नहीं होगा। मोदी की सरकार कोई भी एजेंसी लगा ले, झारखंड में इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पूरा देश जानता है कि जहां-जहां चुनाव नजदीक आते हैं, वहां ईडी, सीबीआइ और न जाने कौन-कौन सी एजेंसी को लगा कर स्थिर सरकार को डराने का काम किया जाता है। झारखंड में बहादुर लोग हैं, वे इसे फेस करना जानते हैं। इससे पहले टर्मिनल से बाहर निकलते ही गुलाम अहमद मीर का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़े की आवाज से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मीर जिंदाबाद के खूब नारे लगे। प्रदेश के नेताओं ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की थी। एयरपोर्ट पर स्वागत करनेवालों में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, रांची नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



