Author: Pramod Singh

रांची। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि विधायक दल की बैठक पांच दिनों से प्रस्तावित थी। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने डिप्टी सीएम के सवाल पर कहा कि जब स्थिति बदलेगी, उसके बाद बातें होंगी। गठबंधन की बैठक कई मायने में अहम आलमगीर आलम ने कहा कि 2022 में सरकार के अस्थिर होने की बात सामने आयी थी, तब भी महागठबंधन के विधायकों की बैठक सीएम आवास में हुई थी।…

Read More

झारखंडमें सियासी हलचल तेज, चर्चाओं का बाजार गर्म मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुलायी रांची। झारखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सत्ता सौंपने की तैयारी में जुटे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने एक एजेंसी से बातचीत में कहा है कि कल्पना सोरेन को लेकर जो भी बातें हो रही हैं, वह भाजपा की कोरी कल्पना है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक बुलायी है। इससे पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने महाधिवक्ता को…

Read More

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुमका में की प्रेसवार्ता- कहा रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर फिर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज राज्य में दुर्दांत अपराधी, दलाल, बिचौलिए बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार असंवैधानिक कार्य कर रहे। उन्हें अब लग गया कि अब उनका जेल जाना तय है इसलिए पार्टी के विधायक सरफराज अहमद को विधानसभा से इस्तीफा दिलवाकर पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्हें यह भी पता है कि उनकी पत्नी आरक्षित सीट से विधायक नहीं बन सकतीं। हाइकोर्ट…

Read More

रांची । कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पहली बार अपने दो दिवसीय रांची दौरे पर पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गुलाम अहमद ने कहा कि झारखंड के लोग बहादुर हैं। यहां इडी के डराने से कुछ नहीं होगा। मोदी की सरकार कोई भी एजेंसी लगा ले, झारखंड में इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पूरा देश जानता है कि जहां-जहां चुनाव नजदीक आते हैं, वहां ईडी, सीबीआइ और न जाने कौन-कौन सी एजेंसी को लगा कर स्थिर सरकार को डराने का काम किया जाता है। झारखंड में बहादुर लोग हैं, वे इसे फेस करना…

Read More

खरसावां। एक जनवरी 2024 को झारखंड के खरसावां में आयोजित शहीद दिवस (खरसावां गोलीकांड) पर खरसावां के शहीदों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि देंगे। करीब एक बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से खरसावां हाईस्कूल मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से खरसावां शहीद बेदी व केसरे मुंडा चौक पहुंचकर पारंपरिक रूप से तेल डालकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शहीद पार्क के पास स्थित फॉरेस्ट आफिस ग्राउंड में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कल्याण व परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, समाज कल्याण मंत्री जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, दीपक बिरुवा, निरल…

Read More

-बेस्ट साड़ी प्रतियोगिता की विजेता रही प्रिया सिंह रांची। कार्निवल के चौथे दिन भी कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की धूम रही। साल के अंतिम दिन खूब भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्निवल आकर आनंद उठाया। सबसे पहले ट्रेजर हंट का आयोजन किया गया। बेस्ट मास्क कंपटीशन में काफी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा। ‘जालिमा’ बेस्ट मेकअप प्रतियोगिता में महिलाओं ने जमकर 2 मिनट में मेकअप कर दिखाया। चॉकलेट इटिंग कंपटीशन में सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। इसे कई राउंड में करना पड़ा। बेस्ट साड़ी कंपटीशन में काफी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने हिस्सा लिया।…

Read More

-चाइबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय बैठक चाइबासा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक चाइबासा के पिल्लई हॉल में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जहां दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता पिकनिक और छुटियां मना रहे हैं। वहीं इतनी बड़ी तादाद में आये झारखंड के दूर-सुदूर से जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता का आना ही कार्यक्रम की सफलता को प्रदर्शित करता है। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा को तीन राज्यों में जो विजय मिली है, उसमें आदिवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान है। तीनों राज्यों में एसटी रिजर्व सीट में भी…

Read More

-धार्मिक अनुष्ठान और श्रीराम लला दर्शन करने का भी मिलेगा न्योता रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक हरमू रोड रांची स्थित प्रांत कार्यालय में कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। तिलकराज मंगलम ने कहा कि भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के मन में बसे हुए हैं। विश्व के संपूर्ण हिंदू समाज के लिए भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा अविस्मरणीय संजोग का क्षण होगा। हिंदू समाज के लिए भारत की संपूर्ण भूधरा अयोध्या एवं प्रत्येक मंदिर श्रीराममंदिर ही होगा। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज निकटतम मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ घरों में दीपोत्सव के…

Read More

प्रशांत झा ‘… बोलो टूटे तारों पर, कब अंबर शोक मनाता है, जो बीत गयी सो बात गयी।’ हरिवंश राय बच्चन की यह कविता जीवन के लिए सटीक है। जी हां, वर्ष 2023 बीत गया। अब उस पर शोक और खुशी मनाने से क्या होगा। नया वर्ष 2024 आ गया। आज संकल्प का दिन है। आज स्वागत का दिन है। आज खुशियों का दिन है। हम सभी इसका स्वागत करते हैं। बीते वर्ष से शिक्षा लेते हैं और आगे वढ़ते हैं। झारखंड के लिए वर्ष 2024 महत्वपूर्ण है। इस वर्ष सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सभी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित…

Read More

-घर के बाहर फेंका बम रांची। राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में कोबरा गैंग के नाम से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है। बताया जाता है कि मोहन शर्मा के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर मैसेज किया गया और मैसेज कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। मोहन शर्मा के घर के नजदीक अपराधियों ने बमबारी भी किया है मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Read More

रांची। जिस पिता ने गोद में खिलाया, उनका हाथ पकड़ कर चलना सीखा, उस पिता की अर्थी को जब बेटी ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी, तो सभी की आंखें भर आयीं। लाडली बेटी वर्तमान में विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पुरानी मान्यता को तोड़ते हुए पिता की अर्थी को न केवल कंधा दिया, बल्कि श्मशान तक जाकर मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार किया। बेटा ही पिता की चिता को मुखाग्नि देता है, लगता है यह बात अब गुजरे जमाने की हो चुकी है। रविवार को बेटी दीपिका ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया। विधायक…

Read More