Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में बोइंग के सबसे बड़े परिसर का उद्घाटन किया
    देश

    प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में बोइंग के सबसे बड़े परिसर का उद्घाटन किया

    adminBy adminJanuary 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बेंगलुरु आकांक्षाओं को नवाचार और उपलब्धि से जोड़ता है : प्रधानमंत्री
    -कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे, मंच पर मौजूद थे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) परिसर का उद्घाटन किया। 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित, 43 एकड़ का यह परिसर अमेरिका के बाहर बोइंग का सबसे बड़ा निवेश है।

    प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया सेंटर भारत और दुनिया भर में विमानन क्षेत्र को मजबूत करेगा। यह सेंटर नवाचार के केंद्र के रूप में काम करेगा और विमानन में प्रगति को आगे बढ़ाएगा। एक दिन भारत इस सुविधा में भविष्य के विमान डिजाइन करेगा। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु एक ऐसा शहर है, जो आकांक्षाओं को नवाचारों और उपलब्धियों से जोड़ता है। बेंगलुरु भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मांग से जोड़ता है। बोइंग का यह नया वैश्विक प्रौद्योगिकी परिसर बेंगलुरु की इस पहचान को मजबूत करेगा।

    मोदी ने कहा कि ये कैंपस ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के संकल्प को सशक्त करता है। ये कैंपस, भारत की योग्यता पर दुनिया के भरोसे को भी मजबूत करेगा। भारत इस सेंटर में भविष्य के विमान को भी डिजाइन करेगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा वैश्विक तकनीक, अनुसंधान और नवाचार, डिजाइन और मांग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सुविधा मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के संकल्प को मजबूत करती है।

    पिछले 10 सालों में भारत के विमानन क्षेत्र में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत अपने नागरिकों की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देता है। 2014 में, भारत में लगभग 70 परिचालन हवाई अड्डे थे। आज भारत में 150 से अधिक परिचालन हवाई अड्डे हैं। केंद्र सरकार ने न केवल हवाई अड्डे बनाए हैं बल्कि उनकी दक्षता बढ़ाने पर भी काम किया है। तेजी से बढ़ता विमानन क्षेत्र भारत के विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है।

    इस बीच प्रधानमंत्री ने पिछले 10 सालों में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र में स्थायी सरकार है तो इस बीच जनसमूह ने तालियां बजाकर मोदी-मोदी के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का समर्थन किया। इस पर मोदी ने मंच पर मौजूद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से कहा, “सिद्धारमैया जी ऐसा होता रहता है।”

    मोदी ने कहा, “भारत का पर्यटन क्षेत्र भी काफी तेजी से विकास कर रहा है। नई संभावनाएं बन रही हैं। भारत में इतनी संभावनाएं हैं तो भारत में हमें एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम का तेजी से निर्माण करना होगा। भारत में एमएसएमई का एक सशक्त नेटवर्क है। भारत में एक बहुच बड़ा टैलेंट पूल है। भारत में एक स्टेबल सरकार है।”

    प्रधानमंत्री ने चंद्रयान की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत का चंद्रयान-3 वहां पहुंचा, जहां कोई देश नहीं पहुंच पाया। इस सफलता ने देश के नौजवानों में वैज्ञानिक स्वभाव को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि आज विमानन क्षेत्र से जुड़ा हर हितधारक नए उत्साह से भरा हुआ है। उत्पादन से लेकर सेवा तक हर हितधारक भारत में नई संभावनाएं तलाश रहा है। प्रधानमंत्री ने लाल किले के अपने भाषण को याद करते हुए कहा कि यही समय है, सही समय है। बोइंग और दूसरी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भी ये सही समय है। ये उनके लिए भारत की तेज ग्रोथ के साथ अपनी ग्रोथ को जोड़ने का समय है।

    प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि एविएशन और एयरोस्पेस सेक्टर में भी हम महिलाओं के लिए नए अवसर बनाने में जुटे हैं। चाहे फाइटर पायलट हों या सिविल एविएशन हो, आज भारत महिला पायलट के मामले में लीड कर रहा है। आज भारत के पायलट में से 15 प्रतिशत महिला पायलट हैं। ये ग्लोबल एवरेज से तीन गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत एसटीईएम शिक्षा का केंद्र है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के पक्ष में नहीं है कांग्रेस
    Next Article नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच पर रोक, अगली सुनवाई 9 फरवरी को
    admin

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version