Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»प्रधानमंत्री शेख हसीना को भरोसा, जनादेश बांग्लादेश अवामी लीग के पक्ष में आएगा
    विदेश

    प्रधानमंत्री शेख हसीना को भरोसा, जनादेश बांग्लादेश अवामी लीग के पक्ष में आएगा

    adminBy adminJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उम्मीद जताई है कि 12वें संसदीय राष्ट्रीय चुनाव में उनकी पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जनादेश उनके पक्ष में आएगा। समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, उन्होंने यह टिप्पणी आज सुबह मतदान करने के बाद पत्रकारों से की।

    पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में शेख हसीना ने कहा, ”बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी आतंकवादियों की पार्टी है। यह पार्टी कभी भी चुनाव में विश्वास नहीं करती। चुनाव में धांधली और मतपत्रों में हेराफेरी करना इस पार्टी का चरित्र है। अब उन्हें यह मौका नहीं मिल रहा है। इसलिए चुनाव का बहिष्कार कर रही है।”

    एक विदेशी पत्रकार के चुनाव की विश्वसनीयता के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री हसीना ने कहा, ”मुझे आतंकवादी पार्टी के सामने विश्वसनीयता साबित नहीं करनी है। लोगों के प्रति मेरी जवाबदेही है। लोग इसे स्वीकार करेंगे या नहीं, यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है।” उन्होंने देशवासियों से मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डालने का भी आग्रह किया।

    प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सुबह 8ः30 बजे ढाका सिटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके साथ उनकी बेटी साइमा वाजेद और बहन शेख रेहाना भी थीं। ढाका सिटी कॉलेज केंद्र ढाका-10 निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से अभिनेता फिरदौस अहमद अवामी लीग के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अहमद ने मतदान केंद्र पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में 170 से ज्यादा बोइंग 737 मैक्स-9 विमानों की उड़ान पर रोक
    Next Article इजराइल ने जेनिन में पूरी रात किया हमला, छह फिलिस्तीनी मारे गए, आईडीएफ के चार जवान घायल
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version