-तीन दिवसीय संथाल दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर
रांची। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए यात्रा का मार्ग, समय और पड़ाव तय कर लिया गया है। झारखंड में हर 100 किलोमीटर पर ब्रेक लगेगा। तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक दल पाकुड़ के लिए रवाना हुआ। दौरे से संबंधित जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि नेताओं का दल रांची से दुमका पहुंच गया है। रास्ते में यात्रा के ठहराव की जगह, सभा स्थल, प्रचार-प्रसार की सारी व्यवस्था की पूरी समीक्षा की गयी। इस समीक्षा के क्रम में यात्रा मार्ग में पड़ने वाले जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से भी पूरी जानकारी प्राप्त की गयी। तैयारी संबंधित निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने दिया। साथ ही तीन दिनों तक संथाल परगना क्षेत्र में रह कर न्याय यात्रा की तैयारी को अमली जामा पहनायेंगे और कार्यक्रम का पूरा खाका प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर के समक्ष रखेंगे। शांति ने बताया कि दल में रवींद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, अजय नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, रियाज अंसारी, गजेंद्र सिंह, पप्पू अजहर शामिल हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



