रांची। अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर के राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर रांची में भी जश्न का माहौल है। चारों ओर सिर्फ और सिर्फ भगवान श्रीराम नाम की ही गूंज है। पूरा वातावरण राममय हो गया है। अपर बाजार से लेकर शहर के सभी बाजार, मुहल्ला भगवा झंडों से पट गया है। राम उत्सव में राजधानी रांची की सड़कें भी काफी आकर्षक दिख रही।
अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से इस खास दिन को मनाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। दरअसल, शहर के बाजारों में मिलने वाले भगवा झंडों को मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयार किया है, जिसे भारी संख्या में लोग खरीद रहे हैं और उसे अपने घरों पर लगा रहे हैं। झंडा तैयार करने वालों में एक नाम नेसाम का भी है, जो पिछले दो महीने से झंडे को तैयार करने में जुटे थे। उन्होंने अब तक करीब 60 हजार भगवा झंडे तैयार किये हैं।
इधर, भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर रांची के मेन रोड में राम मंदिर का स्वरूप लोगों के लिए काफी आकर्षण के केंद्र बना है। कोकर, बरियातू, मोरहाबादी, रातू रोड, धुर्वा समेत अन्य जगहों में खूबसूरती से मंदिर को सजाया गया है। यहां पर भव्य धार्मिक भक्ति कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है, जिसमें प्रसिद्ध भक्ति गायकों का जुटान होगा।
रांची का चप्पा-चप्पा हुआ राममय, भगवा झंडे से पटी राजधानी
Previous Article22 जनवरी को 2.30 बजे तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
Next Article अलौकिक और नयनाभिराम है रामलला की प्रतिमा