रांची (आजाद सिपाही)। झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेज दिया है। महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से भी उनके इस्तीफे की पुष्टि की गयी है, हालांकि इस्तीफे के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं हुई है। राजीव रंजन फरवरी 2020 से महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। राज्य में 2019 विधानसभा चुनाव के बाद बनी हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें 7 फरवरी 2020 को राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया था। इस पद पर रहते हुए उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण संवैधानिक, प्रशासनिक और नीतिगत मामलों में उच्च न्यायालय तथा अन्य न्यायिक मंचों पर पक्ष रखा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version