Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची उपायुक्त और एसएसपी ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को किया रवाना
    Top Story

    रांची उपायुक्त और एसएसपी ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को किया रवाना

    adminBy adminJanuary 20, 2024Updated:January 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय से सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने रथ रवाना करने के दौरान कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ चलेगा जो लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक करेगा।

    उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को नियमित रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। दुर्घटना ना हो इसको लेकर यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा आज बढ़ती आबादी और शहरीकरण में सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण गतिविधि हम सभी के लिए हो जाती है। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ चुकी है। इस कारण दुर्घटना हो रही है।

    उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि दो पहिया वाहन से यात्रा करते समय 86 प्रतिशत मृत्यु हो रही है। चार पहिया वाहन से 80 प्रतिशत की मृत्यु आवागमन के समय सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण हो रही है। इसलिए कुछ छोटी सावधानियां आपको बड़े शारीरिक नुकसान से बचा सकती है। इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए। चार पहिया चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाए।

    -हिट एण्ड रन
    हिट एण्ड रन (वाहन द्वारा दुर्घटना कर भाग जाने के परिस्थिति) में पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रावधान है। सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर यह दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल होने पर यह 50 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। मुआवजा दिलाने के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

    -झारखंड गुड सेमिरिटन पॉलिसी

    -सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर यानि एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने पर, गुड सेमिरिटन को 2000 पुरस्कार राशि दी जाएगी।

    -यदि दो गुड सेमिरिटन किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करते है, तो दोनों गुड सेमिरिटन को दो-दो हजार का पुरस्कार राशि दी जायगी।

    -यदि दो से अधिक गुड सेमिरिटन घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाते है, तो सरकार के जरिए 5000 पुरस्कार राशि, उन सभी के बीच समान रूप से बांटी जाएगी।

    -यदि गुड सेमिरिटन को पुलिस या अदालत में जांच के लिए बुलाया जाता है, तो प्रतिदिन एक हजार की दर से गुड सेमिरिटन के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाएंगे।

    -पीड़ित को वाहन से अस्पताल ले जाने पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति का प्रावधान है।

    -यह पुरस्कार राशि, जांच के लिए बुलाए जाने पर दी जाने वाली राशि तथा वाहन पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति राशि निकटवर्ती स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दी जायगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी संगठन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु दौरा आज से, दो दिन रहेंगे, ऐतिहासिक मंदिरों के करेंगे दर्शन
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version