Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रतिबिंब एप से पुलिस के हत्थे चढ़े छह साइबर अपराधी, चार महीने में गिरिडीह से 172 ठग अरेस्ट
    Jharkhand Top News

    प्रतिबिंब एप से पुलिस के हत्थे चढ़े छह साइबर अपराधी, चार महीने में गिरिडीह से 172 ठग अरेस्ट

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह । साइबर अपराध पर लगाम लगाने की कवायद की जा रही है और पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इस बीच साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बार पुलिस ने प्रतिबिंब एप के जरिए अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ गांव में छापेमारी कर छह शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ का अभिषेक कुमार मंडल, सुनील कुमार मंडल, धनबाद के टुंडी का सूरज कुमार मंडल, निमियाघाट का दीपक साव और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का उज्जवल सिंह शामिल है। इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 16 मोबाइल, 38 सिमकार्ड, आठ एटीएम, दो पासबुक, तीन चेकबुक और एक बाइक बरामद किया है। यह जानकारी गुरुवार को गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी।
    कैसे हुई गिरफ्तारी

    गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब एप के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिमकार्ड के जरिए अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ गांव में छिप कर फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसी सूचना के बाद एसपी ने साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में पुअनि रौशन कुमार, सअनि गौरव कुमार, सअनि गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सुरेश यादव को शामिल किया गया। टीम ने जब पंनचटांड़ गांव में पहुंच कर छापेमारी की तो कुछ साइबर अपराधी पुलिस को देख कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस जवानों ने खदेड़ कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
    चार माह में 172 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य कर रही है। इस अभियान में पिछले चार माह में गिरिडीह पुलिस ने कुल 172 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा इन साइबर अपराधियों के पास से 392 मोबाइल, 477 सिमकार्ड, 154 एटीएम-पासबुक, 10 चेकबुक, 17 पैनकार्ड, 14 आधार कार्ड, 27 वाहन, 3 आईपैड, 2 लैपटॉप और 14,37,310 रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस 229 सिमकार्ड को अबतक बंद करा चुकी है और 680 आईएमईआई नंबर को बंद कराया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आइटी की छापेमारी जारी, तीन करोड़ से अधिक कैश बरामद
    Next Article धू-धू कर जलती रही प्रेमिका देखता रहा प्रेमी, प्यार में बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की; ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर खुद को लगाई आग
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जनजातीय भूमि की लूट की मंशा से काम कर रही राज्य सरकार : चंपाई सोरेन

      January 11, 2026

      आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे दिशोम गुरु: शिल्पी नेहा तिर्की

      January 11, 2026

      गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, पिता के संघर्षों को किया याद

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      • साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट
      • विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र
      • जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version