Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»न हो किसी के साथ अन्याय, सरकार सबके जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित : मुख्यमंत्री
    राजनीति

    न हो किसी के साथ अन्याय, सरकार सबके जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित : मुख्यमंत्री

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं गयीं
    गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी दशा में न छोड़े। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं है।

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान ये बातें कहीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। सबको किसी भी प्रकार की चिंता न करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, सबकी समस्या का समाधान हरहाल में होगा। जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की समस्या घरेलू जमीन विवाद की थी तो कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ ने मारपीट के मामले में प्रभावी कार्रवाई की गुहार लगाई। जमीन कब्जा की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिह्नित कर सख्ती करें। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई नजीर बननी चाहिए। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक करें और इस बात का ख्याल रखें कि पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट हो जाय। पुलिस से संबंधित अन्य मामलों में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

    इधर, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आये लोगों को पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने को आश्वास्त किया। प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्दी से शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया। इस दौरान एक बच्चे से उसकी पढ़ाई को लेकर उन्होंने हंसी-ठिठोली भी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकारसेवा के बलिदानी राम अचल गुप्ता के परिजनों को निमंत्रण की आस
    Next Article चतरा में टीपीसी सब जोनल कमांडर आदेश गंझू सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025

      राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version