Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड» गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड की बेटियों का बैंड प्रस्तुति देना गर्व का विषय  : राज्यपाल
    झारखंड

     गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड की बेटियों का बैंड प्रस्तुति देना गर्व का विषय  : राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के समक्ष बैंड प्रदर्शन के लिए पूर्वी सिंहभूम के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम के चयन पर हार्दिक बधाई दी है।

    राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि राज्य की बेटियों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में बैंड प्रस्तुति देना झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। ये बेटियां ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अहम अभियान की प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बेटियां अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित करेंगी और समस्त बेटियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

    राष्ट्रीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हर वर्ष रक्षा मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धा के माध्यम से 13 राज्यों की 16 बैंड टीमों और 463 विद्यार्थियों का चयन फाइनल के लिए किया गया। इस संस्करण में पहली बार तीन सरकारी विद्यालयों की बैंड टीमों को गणतंत्र दिवस परेड 2025 में प्रदर्शन का अवसर मिला है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राएं राष्ट्रपति के मंच के समक्ष प्रदर्शन करेंगी।

    झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (पटमदा) एक आवासीय विद्यालय है। यहां कक्षा 6 से 12 तक की छात्राएं अध्ययन करती हैं। विद्यालय की पाइप बैंड गर्ल्स टीम, जो कक्षा 8 से 12 तक की छात्राओं से बनी है, ने 2024-25 की रांची में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था और गुवाहाटी में क्षेत्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई।

    इस टीम को रामगढ़ स्थित सिख रेजिमेंट एवं पंजाब रेजिमेंट के प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त है। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली इन छात्राओं ने कठिन परिस्थितियों में अनुशासन और मेहनत के बल पर असाधारण सफलता अर्जित की है। इस टीम में पार्वती महतो (टीम लीडर), आशालता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बासंती महतो, वर्षारानी मांझी, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रूपाली टुडू, प्रमिला महतो, रूमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकरमनी सोरेन, बर्नाली मांझी आदि है।

    राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने भी बैंड टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा से न केवल राज्य का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं के राज्य आगमन के बाद राज्यपाल इनसे मिलेंगे एवं उन्हें सम्मानित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के दो आईपीएस समेत 12 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय से सराहनीय सेवा पदक
    Next Article अवैध निकासी का मामला : एटीएस की छापेमारी में 60 लाख बरामद, दो लोग हिरासत में
    shivam kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version