Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»यह नया भारत है, इसको कम मत आंकिये, गर्व करिये
    स्पेशल रिपोर्ट

    यह नया भारत है, इसको कम मत आंकिये, गर्व करिये

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 19, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    दस साल में भारत ने कई विकसित देशों को छोड़ दिया पीछे
    सैन्य ताकत से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में लहराया परचम
    आर्थिक, सैन्य, औद्योगिक, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा आगे

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    भारत, दुनिया की प्राचीनतम सभ्यता का उद्गम स्थल और सनातन की तपोभूमि आज पूरी तरह बदल चुका है। जिस भारत के खिलाफ युद्ध करने का एलान कुछ मुट्ठी भर लोग कर रहे हैं, उन्हें इसकी ताकत का अंदाजा नहीं है। धर्म-अध्यात्म के जरिये मानव विकास और मुक्ति की राह दिखाने वाला भारत आज कहां पहुंच चुका है, इसका अंदाजा इसके ही नागरिकों को, यहां की मीडिया को और यहां के राजनेताओं को शायद नहीं है। यही कारण है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज विकास की बजाय छोटे-छोटे विषयों पर बातें होती हैं, बहसें होती हैं। लेकिन हकीकत यह है कि भारत आज दुनिया का सिरमौर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कोरा दावा नहीं, हकीकत है, जिसे इन दिनों दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की मीडिया बयां कर रहा है। अमेरिका के अलग-अलग टीवी चैनलों में इन दिनों भारत के बारे में एक वीडियो दिखायी जा रही है, जिसमें भारत के विकास की कहानी बतायी गयी है कि 1947 में अपनी आजादी के वक्त दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक भारत आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। आर्थिक विकास हो या विज्ञान, सामाजिक स्थिति हो या सैन्य ताकत, हर क्षेत्र में भारत आज महाशक्तियों को टक्कर दे रहा है। अमेरिकी मीडिया बता रहा है कि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास की ऊंचाइयां छूनेवाले भारत के पास आज वह सब कुछ है, जो उसे महाशक्ति बना सकता है। क्या है इस वीडियो में और क्या है भारत की ताकत, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    भारत, जिसे कभी अंग्रेजों ने संपेरों का देश कहा था, आज कहां पहुंच गया है, इसका अंदाजा शायद भारत के लोगों को भी नहीं है और न यहां की मीडिया को या राजनेताओं को है। तभी तो मुट्ठी भर राजनेता इस भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने की बात कहते हैं और मीडिया छोटे-छोटे मुद्दों को लंबा खींच कर लोगों को सूचना देने में कंजूसी करता है। भारत के विकास और इसकी ताकत को लेकर दावे तो किये जाते हैं, लेकिन हकीकत कभी सामने नहीं आती या शायद आने नहीं दी जाती। भारत की इसी कहानी को अब दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका की मीडिया भी स्वीकार करने लगी है। तभी अमेरिकी टीवी चैनलों पर एक वीडियो दिखायी जा रही है, जिसमें भारत की ताकत की कहानी को विस्तार से बताया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद हरेक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जायेगा और वह उन सभी राजनेताओं को, जो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की बात कहते हैं या फिर भारत के पिछड़ेपन का रोना रोते हैं, यह कहने में सक्षम हो जायेगा कि यह नया भारत है और इसको कम करके मत आंकिये। इस पर गर्व करिये।

    कई क्षेत्रों में विकास की लंबी लकीर खींच रहा भारत
    आज जब हम महाशक्ति की बात करते हैं, तो हम अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और चीन की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि आज एक और देश है, जो बड़ी तेजी से वैश्विक महाशक्ति बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। वह देश है भारत। वीडियो में भारत के विकास की कहानी को आंकड़ों की मदद से समझाया गया है। इसमें कहा गया है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, अपनी विशाल आबादी और अपराजेय सैन्य शक्ति के कारण भारत को अब संभावित वैश्विक महाशक्ति के रूप में पहचान मिल गयी है। वीडियो में अलग-अलग क्षेत्रों में भारत के विकास को आंकड़ों की मदद से समझाया गया है।

    आर्थिक क्षेत्र
    वीडियो में कहा गया है कि 1947 में ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी हासिल करने के समय भारत दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक था। 1991 तक भारत की अर्थव्यवस्था पेरिस और लंदन जैसे शहरों की अर्थव्यवस्था से भी छोटी थी, लेकिन आज भारत की अर्थव्यवस्था फ्रांस और ब्रिटेन से काफी बड़ी हो चुकी है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, लेकिन आज यह पांचवें स्थान पर है। आज भारत की अर्थव्यवस्था 4.150 ट्रिलियन डॉलर की हो चुकी है। 10 साल से भी कम अवधि में भारत ने कनाडा, रूस, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ दिया है। भारत की जीडीपी 6.5 से सात फीसदी की दर से बढ़ रही है और यह इसे दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था बनाता है। वीडियो के अनुसार भारत 2027 तक जर्मनी और जापान की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगा।

    आबादी और सामाजिक विकास
    वीडियो के अनुसार पिछले साल भारत ने आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है और अब वह दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। इसके साथ ही उसका सामाजिक विकास सूचकांक भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत के लोग अपनी खुशियों के लिए दूसरों की तरफ नहीं झांकते हैं।

    ढांचागत विकास
    किसी भी देश के विकास में उसका इंफ्रास्ट्रक्चर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत इस मोर्चे पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़े-बड़े मेगा प्रोजेक्ट इसकी ढांचागत सुविधाओं में इजाफा कर रहे हैं। भारतमाला परियोजना, स्मार्ट सिटी परियोजना और दूसरी अन्य परियोजनाओं में 1.9 ट्रिलियन डॉलर का निवेश किया जा रहा है, जो आनेवाले समय में भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने में मदद करेगा। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना से भारत के दो प्रमुख महानगरों के बीच का सड़क संपर्क बढ़ेगा और यह आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इसके अलावा एक सौ स्मार्ट सिटी तैयार करने की परियोजना भारत के विकास के सपने को पंख लगा रही है।

    सैन्य ताकत
    वीडियो में कहा गया है कि भारत की सैन्य ताकत दुनिया में चौथे नंबर पर है। इस मामले में केवल अमेरिका, रूस और चीन ही भारत से आगे हैं। भारत में 14 लाख से अधिक सैनिक हैं और यह दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना भी है। भारत अपनी सेना पर 8.2 करोड़ डॉलर खर्च करता है और सैन्य साजो-सामान आयात करनेवाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इतना ही नहीं, भारत आज 145 देशों को हथियार का निर्यात कर रहा है, जो उसे दुनिया के सबसे बड़े हथियार निर्यातक देशों की कतार में खड़ा करता है। इसके अलावा भारत दुनिया की एक प्रमुख परमाणु ताकत है। इसके पास अत्याधुनिक परमाणु हथियार हैं और यह अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में हर साल करीब एक लाख डॉलर का निवेश करता है।

    औद्योगिक विकास
    वीडियो में कहा गया है कि भारत आज चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बन गया है। भारत ने इस मोर्चे पर अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। आज भारत में दुनिया के सभी देशों की नामी-गिरामी कंपनियां अपनी उत्पादन इकाइयां लगा रही हैं, क्योंकि भारत में दुनिया की सबसे सस्ती श्रम शक्ति उपलब्ध है। भारत की औद्योगिक नीतियों ने इसके विकास को नये आयाम दिये हैं। इन सबके अलावा भारत का उपभोक्ता बाजार दुनिया का सबसे बड़ा है। इतना ही नहीं, भारतीय स्टॉक मार्केट आज दुनिया के चार बड़े शेयर बाजारों में से एक है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    वैज्ञानिक विकास
    अमेरिकी मीडिया के अनुसार भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। भारत दुनिया को सबसे अधिक आइटी पेशेवर उपलब्ध कराता है। अंतरिक्ष से लेकर स्वास्थ्य और दूसरे क्षेत्रों में भारत के स्टार्टअप का इकोसिस्टम आज दुनिया में सबसे उन्नत है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दुनिया की उन गिनी-चुनी एजेंसियों में शुमार है, जिसके पास उन्नत तकनीकी है और निरंतर विकास का विजन है। भारत आज अंतरिक्ष में महाशक्ति है और यह दुनिया के किसी भी देश की संचार व्यवस्था को पल भर में नष्ट करने की ताकत रखता है।
    अमेरिकी टीवी चैनलों पर दिखाये गये इस वीडियो से साफ है कि भारत अब महाशक्ति बनने की राह पर बहुत आगे जा चुका है। जो लोग इसके खिलाफ युद्ध की बात करते हैं, उन्हें भारत अब नेस्तनाबूद करके ही रहेगा। अपने देश में भी कुछ लोग भारत के खिलाफ युद्ध की बात करते हैं। इससे पहले बार-बार वे अमेरिकी मीडिया या बीबीसी की दुहाई देते थे, ऐसे लोगों से आग्रह है कि वे अमेरिकी मीडिया में भारत के बारे में चल रही सच्चाई को देखें, महसूसें और इस पर गर्व करें। सच्चाई से मुंह मोड़ना न तो उनके हित में है और न ही उनके दल के हित में। क्योंकि सच तो सच होता है और सच पर पर्दा नहीं डाला सकता। आज के इस भारत पर हमें गर्व है और आप भी गर्व कीजिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीआई-पीकेएल: कबड्डी के सितारों ने शुरू किया प्रशिक्षण
    Next Article महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल

      May 30, 2025

      इस बार राष्ट्रवाद का रंग खिलेगा बिहार के चुनावी मैदान में

      May 29, 2025

      झारखंड की सियासत का नया मुद्दा बना है सरना धर्म कोड

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version