रांची। 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन इस बार रांची में होना है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। इस पुलिस ड्यूटी मीट में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई के तरीकों को साझा किया जायेगा, ताकि इन समस्याओं पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके।

इस पुलिस ड्यूटी मीट में आंध्र प्रदेश, बिहार, बीएसएफ, छत्तीसगढ़, सीआरपीएफ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आइटीबीपी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, रेलवे सुरक्षा बल, एसएसबी, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के दल शामिल होंगे। इसमें लगभग 1500 पुलिस अधिकारी और कर्मियों के भाग लेने की संभावना है, जो देश के सभी राज्यों की पुलिस और अन्य संगठनों से संबंधित हैं।

क्या है अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट
अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट एक वार्षिक आयोजन है, जहां देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बल एक साथ आते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों के बीच अनुभव और ज्ञान का आदान-प्रदान करना, नवीनतम तकनीकों और उपकरणों के बारे में जानकारी देना और अपराध से निपटने के लिए बेहतर रणनीतियां विकसित करना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version