Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»संध्या थिएटर में भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन
    मनोरंजन

    संध्या थिएटर में भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल आठ वर्षीय लड़के की सेहत का हाल जानने आज मंगलवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल जाकर घायल श्रीतेज का हालचाल लिया और फिर वहां से रवाना हुए। ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अल्लू आज उसकी सेहत का हाल जानने पहुंचे।

    अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अल्लू अर्जुन आज सुबह तेलंगाना के बेगमपेट स्थिति केआईएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां श्रीतेज भर्ती है। अल्लू जब अस्पताल पहुंचे तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया। सामने आई वीडियो में अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात नजर आ रहा है। श्रीतेज की सेहत का हाल जानने के बाद अभिनेता वहां से रवाना हो गए।

    कैसी है श्रीतेज की हालत?
    श्रीतेज की हालत में अब सुधार हो रहा है। बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही है। इसके बीच अल्लू अर्जुन श्रीतेज से मिलने पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्रीतेज के प्रति अपनी चिंता जाहिर की, जो भगदड़ घटना के बाद कई हफ्तों तक वेंटिलेटर पर रहा था। बच्चे की हालत में अब सुधार हो रहा है। 24 दिसंबर को बच्चे की हालत में सुधार के सकारात्मक संकेत मिले। श्रीतेज के पिता भास्कर ने कहा था, करीब 20 दिनों बाद बच्चे ने प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन और तेलंगाना से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।

    भगदड़ में महिला की चली गई थी जान
    4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के दौरान भास्कर की 35 साल की पत्नी रेवती की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद, शहर पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनके सुरक्षा दल और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की थी। अल्लू अर्जुन को महिला की मृत्यु से जुड़े मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार हफ्ते की अंतरिम जमानत भी दे दी थी। 14 दिसंबर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। मामले में अल्लू अर्जुन से समय-समय पर पूछताछ की जा रही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरातू लूटकांड के दो आरोपितों के पोस्टर जारी, 20 हजार इनाम घोषित
    Next Article आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत मिली
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version