Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा का आम आदमी पार्टी पर निशाना, कहा-देशविरोधी ताकतों के साथ हैं केजरीवाल 
    देश

    भाजपा का आम आदमी पार्टी पर निशाना, कहा-देशविरोधी ताकतों के साथ हैं केजरीवाल 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और अन्य दल दिल्ली के चुनाव में बांग्लादेशी, रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन करती हैं। आम आदमी पार्टी जैसी राजनीतिक पार्टियां रोहिंग्याओं, मुसलमानों और बांग्लादेशियों को संरक्षण देती हैं। ये वही लोग हैं जो उन्हें शरण देते हैं और उनके गलत कामों का समर्थन भी करते हैं। अरविंद केजरीवाल देश विरोधी ताकतों के साथ हैं।

    सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज आतंकवाद देश और दुनिया के लिए एक बड़ा मुद्दा है। किसी भी राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। जहां तक ​​भारतीय जनता पार्टी का सवाल है, हमने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की वकालत की है और मोदी सरकार का पिछले 11 वर्षों का रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है। हम नक्सलवाद को खत्म करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हमारे लिए हमेशा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ रहा है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाते हैं। राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इनका चंदा भी लेते हैं और फिर मौन हो जाते हैं, पर यह चुप्पी क्यों हैं। तब तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि डबल डेटिंग करने वाले राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल बाहर से कुछ और अंदर से एक ही नजर आते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक हो, अफजल गुरु की फांसी हो, इन सब मुद्दों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक नजर आई। आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के घोटालों की बात करके की सत्ता में आई लेकिन आज उनकी छाप यानी आआपा अराजकता, अलगाववाद और आंतदवाद के लिए जाता है। इसके साथ ये लोग अफवाहें फैलाने के साथ अपराधियों को शरण भी देते हैं। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि देशी विरोधी ताकतों से हाथ मिलाना जरूरी है। दिल्ली की जनता इसका जवाब मांगती है।

    उन्होंने कहा कि अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ कराने के लिए किसकी एनजीओ आगे आई दिल्ली की जनता जवाब मांगती है। आपको जवाब देना होगा कि ये किसका एनजीओ है और इसके पीछे कौन मास्टरमाइंड है। आतिशी और केजरीवाल को बोलना चाहिए। यही नहीं टुकड़े टुकड़े गैंग जिसने देश विरोधी नारे लगाए उनके साथ कंधा कंधा से मिला कर कौन चले थे। यही नहीं पंजाब के चुनाव जीतने के लिए आतंकवादी समर्थकों के घरों में रुकने का काम किसने किया। केजरीवाल को जवाब देना होगा।

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा कि दिल्ली में दंगे भड़काकर देश को किसने बदनाम किया? बाटला हाउस के शहीद इंस्पेक्टर की शहादत पर सवाल उठाते हैं। अगर आज ताहिर हुसैन जेल में है, तो क्या आम आदमी पार्टी उससे भाग सकती है? ये वही आम आदमी पार्टी और वही कांग्रेस पार्टी है जो बाटला हाउस की घटना पर सवाल उठाती है। दिल्ली में कुछ लोग हैं जो बम धमाकों की अफवाह फैलाते हैं और अभिभावकों को रुलाते हैं और स्कूल बंद करवाते हैं।

    दिल्ली में 400 बार बम की अफवाहें फैलाने का काम कौन करता है। आतंकवादी सोच को आगे बढ़ाते हैं, उनसे फंडिंग लेने का अपराध क्यों किया। 11 साल तक पार्टी ने राज किया है लेकिन एक भी सवाल के जवाब नहीं दिया। दिल्ली की जनता जवाब मांगती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायी निकायों की बैठकों की घटती संख्या चिंता का विषय : लोकसभा अध्यक्ष
    Next Article पेटीएम को तीसरी तिमाही में 208.5 करोड़ रुपये का घाटा 
    shivam kumar

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version