Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलायेगी भाजपा : अमर बाउरी
    झारखंड

    11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलायेगी भाजपा : अमर बाउरी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा बाबा साहब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी
    450 रुपये में गैस सिलेंडर घोषणा मामले पर कहा, कांग्रेस और जेएमएम का अपने वादे से मुकर जाना कोई नयी बात नहीं है
    रांची। आम जनता तक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष संविधान निर्माण और कांग्रेस के द्वारा किये गये उनके साथ छल को लेकर जिला मंडल तक आम जनता को जागरूक करने का काम भाजपा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक करेगी। इस अभियान को भाजपा ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान का ही यह फल है कि आज राष्ट्रपति पद पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान हैं। वहीं चाय बेचने वाला एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में जन सेवा कर रहे हैं। भारत को महान बनाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा बाबा साहब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी। संविधान निर्माण के समय की सभी घटनाओं की जानकारी देश की जनता को होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था लेकिन बाबा साहब देश के हर प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिये। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को उनके जीवित समय में ही भारत रत्न की उपाधि दे दी लेकिन बाबा साहब को इस उपाधि से वंचित रखा। वहीं मरणोपरांत उन्हें नयी दिल्ली में दो गज जमीन नसीब नहीं होने दी। बाबा साहब ने कश्मीर में धारा 370 का भी विरोध किया था। ऐसी कई घटनाएं हैं जो आम जनता के बीच जानी चाहिए। भाजपा ने बाबा साहब को अपने कार्यकाल में भारत रत्न देकर उन्हें सम्मान दिया है।

    मंईयां योजना पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 56 लाख से अधिक लोगों के खाते में मईंया योजना का लाभ दिया है। लेकिन इसकी एक बड़ी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। राज्य के वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को मिलने वाले पैसे उनके खाते में नहीं जा रहे हैं। इस बार के अनुपूरक बजट में एक विभाग को मात्र 2100 रुपये ही दिया है।

    450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम का अपने वादे से मुकर जाना कोई नयी बात नहीं है। प्रेस वार्ता में संविधान गौरव अभियान के संयोजक, प्रदेश मंत्री सह प्रदेश सह संयोजक नंद जी प्रसाद, सह संयोजक राकेश भास्कर, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार मंडल, प्रदेश प्रवक्ता, राफिया नाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने मंईयां योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किए 1415 करोड़ 
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रगति यात्रा के क्रम में वैशाली जिला को 276 करोड़ 80 लाख रुपये की दी सौगात
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version