सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सदर अस्पताल के पीछे स्थित सेवा बस्ती में महादलित बच्चों के बीच में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई एवं बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया।
उन्हाेंने कहा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने अल्प आयु में हम युवाओं के लिए समाज और देश सेवा की एक ऐसी मिसाल पेश कर गए जो आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बन कर रहेगा। समाज के लिए शिक्षा का महत्व सर्वोपरि है।
आज विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में बच्चों के बीच उनके जीवन पर चर्चा करते हुए और पठन-पाठन सामग्री बच्चों को देते हुए एक सुखद एहसास की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के महामंत्री राणा रणजीत सिंह एवं दर्जनों युवा साथी ने हिस्सा दिया।