Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले को दी 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले को दी 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -139 योजनाओं का किया उद्घाटन, कार्यारंभ एवं शिलान्यास
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले को 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 139 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन, कार्यारंभ एवं शिलान्यास किया।

    प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिला के प्रखंड खुटौना स्थित ग्राम दुर्गीपट्टी। पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिला अंतर्गत खुटौना प्रखंड के ग्राम दुर्गीपट्टी के वार्ड संख्या-14 में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं शिक्षिकाओं से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे एवं शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

    ग्राम दुर्गीपट्टी में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले में अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत कुल 926 बास भूमि विहीन परिवारों के बीच पर्चा एवं नवनियुक्त अमीनों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

    मुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण के क्रम में जीविका दीदियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। जब हम सांसद थे और केंद्र में मंत्री थे तब विभिन्न जगहों पर जाकर हमने स्वयं सहायता समूहों के कामों को देखा था।

    राजकीय मध्य विद्यालय दुर्गीपट्टी के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री सुक्की गांव स्थित निरीक्षण स्थल पर पहुंचकर पुरानी कमला धार, जीवछ नदी, जीवछ कमला, पुरानी कमला नदी आदि को पुनर्जीवित करने एवं इससे सिंचाई बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण की प्रस्तावित योजना का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस प्रस्तावित योजना से कमला बलान नदी के अत्यधिक पानी को सुखाड़ वाले इलाके में पहुंचाना है और बाढ़ अवधि में कमला बलान तटबंध के दबाव को कम करना है। साथ ही बाढ़ अवधि के समय नदी में आये अत्यधिक पानी को डायवर्ट कर बाढ़ के प्रतिकूल प्रभाव से जनजीवन को प्रभावित होने से बचाना भी है। इस योजना का उद्देश्य है कि सूखाग्रस्त इलाके में पानी पहुंचाकर खेती योग्य भूमि को अत्यधिक उपजाऊ बनाना है। इस योजना के पूर्ण होने से लगभग 10 हजार हेक्टेयर में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जल की उपलब्धता के कारण जलीय उत्पाद मखाना आदि के पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और मधुबनी एवं दरभंगा जिले के ग्राउंड वाटर टेबल के रिचार्ज में भी लाभ होगा। इस योजना की प्राक्कलित राशि 358.20 करोड़ रुपये है। इससे मधुबनी एवं दरभंगा जिले के 92 गांव लाभान्वित होंगे।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम ग्राम के समीप सुगरवे बियर रिवरफ्रंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुगरवे नदी पर 1396.11 लाख रुपये की नदी तट विकास एवं सुरक्षात्मक कार्यों का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सुगरवे बियर रिवर फ्रंट का निरीक्षण भी किया।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री एनएच 57 के पश्चिमी कोसी नहर के अंतिम छोर बिदेश्वर स्थान पर स्थित नहर के विस्तारीकरण हेतु प्रस्तावित योजना का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान रेखाचित्र के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि उगनाद शाखा नहर का 33.63 किमी. लंबाई में एवं बिदेश्वर स्थान उप शाखा नहर का 21.34 किमी. लंबाई में विस्तारीकरण की योजना है। इससे मधुबनी एवं दरभंगा जिले के 80 गांवों को फायदा होगा और 26 हजार 879 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई के लिए लाभान्वित होगा। इस योजना की प्राक्कलित राशि 569.18 करोड़ रुपये है।

    स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दरभंगा एवं मधुबनी जिले के किसानों को सिंचाई में काफी सहूलियत होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जल की उपलब्धता बढ़ने से जलीय उत्पाद मखाना, सिंघाड़ा और मछली आदि के पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नहर का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से कराएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा युवा मोर्चा ने किया महादलित बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण
    Next Article झारखंड में जल, जमीन और जंगल की लूट मची हुई है : भूवनेश्वर मेहता
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version