Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के विकास के लिए किया 581 करोड़ की योजनाओं की सौगात 
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के विकास के लिए किया 581 करोड़ की योजनाओं की सौगात 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित कामाख्या मंदिर प्रांगण से 580.87 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 62 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री मंत्री ने कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर ग्राम में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मां कामाख्या पोखरा के सौंदर्गीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और इसका जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तालाब बहुत अच्छा बना है। लोग यहां आकर घूम सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने चाबी और सांकेतिक चेक प्रदान की।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों द्वारा किए गए सृजनात्मक कार्यों पेंटिंग, चित्र प्रदर्शनी, अभिनय, नृत्य विधा, जूट आर्ट और सिक्की आर्ट के बने उत्पादों एवं विभिन्न सृजनात्मक कार्यों का अवलोकन किया। बच्चों के सृजनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब बहुत अच्छा सृजनात्मक कार्य कर रहे हैं, आप सब को बहुत-बहुत बधाई।

    मुख्यमंत्री ने 1 लाख 43 हजार 88 जीविका दीदियों को 204 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, 1127 जीविका दीदियों को 5 करोड़ 32 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 13 हजार 605 जीविका दीदियों को 27 करोड़ 21 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया तथा समेकित मुर्गी विकास हेतु 700 लाभुकों को 3 लाख 78 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत की।

    मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, आयुष्मान भारत कार्ड योजना, बाल हृदय योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, बासगीत पर्चा आदि के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चा की गोद भराई की। मुख्यमंत्री ने उन्नयन बिहार पूर्णिया के लाइव क्लासेज का अवलोकन किया।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कामाख्या मंदिर परिसर के सौंदर्याकरण, पर्यटकीय सुविधाओं एवं विश्रामालय का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कन्या मध्य विद्यालय, माजरा का निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात कर शैक्षणिक कार्य आदि की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र, पूर्णिया के बच्चों से भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक कार्यों की जानकारी ली और उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कामाख्या उच्च विद्यालय में खेल परिसर का उद्घाटन किया एवं उसका निरीक्षण किया।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने भुटहा मोड़ से एसएच 60 के चौथे किमी तक बाईपास पथ का रेखा चित्र के माध्यम से निरीक्षण किया। इसकी लंबाई 9.176 किमी. होगी और इसकी प्रस्तावित लागत राशि 151.47 करोड़ रुपये होगी। इसके निर्माण कार्य से शहर का आवागमन आसान होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धमदाहा से पूर्णिया हवाई अड्डे तक एसएच 65 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी ली। इसकी लंबाई 32 किमी होगी और इसकी प्रस्तावित लागत राशि 100 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने पूर्णिया एवं किशनगंज जिला अंतर्गत राज्य उच्च पथ संख्या 99 के उन्नयन, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भी रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी ली। इसकी लंबाई 63.35 किमी होगी।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रंगभूमि मैदान स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टी परपस हॉल) का स्थल अवलोकन किया और स्थानीय खिलाड़ियों से मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौनी अमावस्या पर लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
    Next Article आरजी कर कांड पर सीबीआई-सरकार के विवादों के बीच अधीर रंजन का जिला अभियान, चलेगा आंदोलन
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version