Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री नीतीश ने सारण जिले को दी 985 करोड़ की सौगात
    राज्य

    मुख्यमंत्री नीतीश ने सारण जिले को दी 985 करोड़ की सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
    सारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान सारण जिले को लगभग 985 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 52 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 688.17 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन तथा 296.42 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

    प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सारण जिला अंतर्गत छपरा सदर प्रखंड के (एनएच-19) बिसेन टोला में बिशुनपुरा बाईपास पर (एनएच-19) लेफ्ट आउट छपरा पथ के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा डोरीगंज बाजार से बिशुनपुरा तक प्रस्तावित एलिवेटेड पथ निर्माण का स्थल निरीक्षण किया।

    इस दौरान अधिकारियों ने 89.95 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एनएच-19 लेफ्ट आउट छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 40.53 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खेरा बीनटोलिया पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, सारण एवं सीवान जिला अंतर्गत 701.26 करोड़ रुपये की लागत से छपरा, एनएच-31, बलिया मोड़-मांझी-दरौली-गुठनी, (एनएच-227ए) पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी पथों के कार्यों में तेजी लाकर जल्द से जल्द पूर्ण करें। यह काफी महत्वपूर्ण पथ हैं।

    मुख्यमंत्री ने 655 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल छपरा, सारण का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शैक्षणिक भवन का निरीक्षण कर व्यवहारिक प्रयोगशाला, कौशल प्रयोगशाला आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सारण जिले के गड़खा प्रखंड स्थित ग्राम महमदा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्गीकृत किये गये तालाब (पेवर ब्लॉक पाथ-वे, छठ घाट), मनरेगा के तहत निर्मित ग्रामीण घाट और खेल मैदान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तालाब के चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण करायें।

    राजकीय मध्य विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमदा के प्रांगण में आयोजित जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीविका समूह हम सभी महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। जीविका ने हमारी जिंदगी को बदल दिया है। जीविका से जुड़ने के बाद हम सबकी न सिर्फ आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि परिवार में इज्जत भी बढ़ी है।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने एकमा प्रखंड के एकमा चट्टी में प्रस्तावित एकमा-मशरख पथ और एकमा डुमाईगढ़ पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का स्थल निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने 90 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एकमा-मशरख पथ तथा 40 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एकमा ताजपुर डुमाईगढ़ पथ के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री की सारण जिले के लिए घोषणाएं
    -एनएच-31 पथ पर सुगम आवागमन के लिए डोरीगंज बाजार से विशुनपुरा तक एलिवेटेड पथ का निर्माण किया जायेगा।-एनएच-19 के छूटे हुए छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।-एकमा से डुमाइगढ़ तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। -एकमा-मशरख पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।-खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कराया जायेगा। -सारण तटबंध पर 40वें किलोमीटर से 80वें किलोमीटर तक पूर्व से स्वीकृत सिंगल लेन पथ को डबल लेन पथ किया जायेगा। -छपरा शहर में सुगम आवागमन के लिए भिखारी ठाकुर ढाला, जगदम कॉलेज ढाला, गड़खा ढाला तथा राम नगर ढाला पर चार नए आरओबी का निर्माण कराया जायेगा। -एनएच-19 फोरलेन से सीधे नखास क्षेत्र तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसबीआई ने 2024-25 में जीडीपी वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया 
    Next Article जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई
    shivam kumar

      Related Posts

      एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

      June 22, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई

      June 22, 2026

      पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version