Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई
    Top Story

    जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता सेवानिवृत्त हो गये। बीपीएससी 47वें बैच के पदाधिकारी सामंता लोहरदगा जिला में वर्ष 2023 में उप विकास आयुक्त के पद पर भी रहे। इस अवसर पर जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से एक विदाई कार्यक्रम गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के जरिये सामंता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।उपायुक्त डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने इस मौके पर कहा कि सामंता ने लोहरदगा जिला में बेहतर कार्य किया।चाहे वह उप विकास आयुक्त के रूप में हो या जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में। अपने निर्णय और समयबद्ध तरीके से कार्य को संपादित कर सभी को प्रभावित करने का कार्य किया। सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ इनका संबंध बेहद अच्छा रहा।

    सेवानिवृत्ति नौकरी के स्वभाविक प्रक्रिया है जिससे सभी नौकरीपेशा के लोगों को सामना करना ही पड़ता है। उपायुक्त ने सामंता के बेहतर स्वस्थ जीवन की कामना की। उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सामंता का व्यक्तित्व बेहद सरल और शांत रहा। इनके कार्यकाल में बेहतर कार्य लोहरदगा जिला में हुआ। उप विकास आयुक्त रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये। वहीं भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में भी इन्होंने बेहतर कार्य किया। इस दौरान सेवानिवृत्त पदाधिकारी जय ज्योति सामंता` ने कहा कि अपने जीवन में पश्चिम बंगाल और बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में नौकरी करने का अवसर मिला और अनुभव बेहद शानदार रहा। वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों का बहुत सानिध्य प्राप्त हुआ और सभी से कुछ ना कुछ बेहतर सीखने का मिला। जीवन में जो सफलता मिली वह सभी के सहयोग से ही संभव हो सका।

    सेवाकाल के दौरान अपने स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति आयी लेकिन अपने कार्य संपादन को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया। कार्यक्रम में आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, अवर निबंधक सुभाष दत्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजाता कुजूर ने भी अपने विचार व्यक्त किये और सामंता के मिलनसार प्रवृत्ति एवं स्वभाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी दूबराज यादव, कुलदीप रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।वह 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत हुए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश ने सारण जिले को दी 985 करोड़ की सौगात
    Next Article बच्चे  का  शव  बरामद, हत्या का आराेप
    shivam kumar

      Related Posts

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025

      विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी

      June 20, 2025

      जलजमाव बना मौत का कारण, लापरवाही की भेंट चढ़ी एक ज़िंदगी

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version