रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने राज्य भर के लोगों को नये वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नये साल में हमारा जन सरोकार बना रहेगा। राज्य हित एवं जनहित में हमारी सक्रियता बनी रहेगी। लोगों के सुख-दुख का साथी बना रहूंगा। घर-घर से हमारा जुड़ाव बना रहे, इसको लेकर हमारा निरंतर प्रयास रहेगा। गोमिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से हमारा अपना पन बना रहेगा। क्षेत्र व क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कल्याण हो, उन्नति, तरक्की व प्रगति हो ,इसको लेकर भी हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे। नये साल में क्षेत्र विकास के मामले में आगे रहे, इसमें हमारी सकारात्मक भूमिका रहेगी। राज्य व क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी हमारी मुखरता बनी रहेगी। नये साल में लोग विकास परक सोच के साथ आगे बढ़े, सकारात्मक एवं सार्थक जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाए ,शांति व सद्भाव का वातावरण बना रहे, यह हमारी कामना रहेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version