रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को राज भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की देशभक्ति और राष्ट्र के लिए उनका त्याग हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर पोस्ट में लिख, ”आज राजभवन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताजी का अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता के प्रति उनका समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जय हिंद!

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version