Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जैन धर्म के धार्मिक स्थल पारसनाथ पहाड़ मामले में हुई सुनवाई
    Top Story

    जैन धर्म के धार्मिक स्थल पारसनाथ पहाड़ मामले में हुई सुनवाई

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हाइकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से मांगा जवाब
    -पार्थी ने पारसनाथ पहाड़ के पास शराब और मांस बिक्री, अतिक्रमण जैसे कार्य के विरोध में जनहित याचिका दायर की है
    रांची। जैन धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल पारसनाथ पहाड़ को जैन धर्म धर्मावलंबियों की भावनाओं के अनुरूप रखने को लेकर जैन संस्था ज्योत की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने महाधिवक्ता राजीव रंजन से मौखिक रूप से कहा है कि किसी की धार्मिक भावना को ठेस लगना एक गंभीर मामला है। धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए संरक्षित रखना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि विगत कई वर्षों से पारसनाथ पहाड़ जो जैन धर्म का धार्मिक स्थल है वहां शराब एवं मांस बिक्री, अतिक्रमण जैसे कार्य हो रहे हैं, लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं।

    राज्य सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। राज्य सरकार इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है, इस धार्मिक स्थल पर शराब एवं मांस की बिक्री होना धर्मावलंबियों की भावनाओं को आहत पहुंचा रहा है। केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री आफ एनवायरमेंट एंड फॉरेस्ट क्लाइमेट चेंज ने 5 जनवरी 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी कर माना है कि पारसनाथ पहाड़ी पर जो भी कार्य किया जाये वह जैन धर्म की भावना को ध्यान में रखकर किया जाये, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता डैरियस खंबाटा, अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, खुशबू कटारुका, शुभम कटारुका ने पक्ष रखा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडिजिटल सक्षम पहल से  झारखंड के छोटे व्यापारी हुए लाभान्वित
    Next Article असम के किसान मेला में झारखंड का जलवा,  प्रियरंजन सिंह के ऑर्गेनिक उत्पादों  की हुई तारीफ
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025

      महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version