Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत कैबिनेट का फैसला, झारखंड में अब इस कार्य पर लगेगा 18 प्रतिशत जीएसटी, 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    Jharkhand Top News

    हेमंत कैबिनेट का फैसला, झारखंड में अब इस कार्य पर लगेगा 18 प्रतिशत जीएसटी, 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    निर्माण कार्य श्रेणी में जीएसटी 12 से बढ़ा कर 18 फीसदी की गयी
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें निर्माण कार्य श्रेणी की जीएसटी दर 12 की जगह 18 फीसदी करने का निर्णय लिया गया। इस परिप्रेक्ष्य में नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कार्य संविदाओं में भुगतान और अंतर राशि देयता के लिए प्रक्रिया निर्धारण की स्वीकृति दी गयी। कैबिनेट ने कुल छह प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी।

    शिक्षकों-छात्रों को किया जायेगा सम्मानित:
    राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थाओं को सरकार सम्मानित करेगी। कैबिनेट ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके तहत झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन अवॉर्ड स्कीम के तहत शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा कुल नौ पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। इसके तहत छात्र वर्ग में झारखंड राज्य शोध रत्न, शिक्षक वर्ग में झारखंड राज्य शोध रत्न जैसे पुरस्कार दिये जायेंगे।

    सेवा से बर्खास्त करने का फैसला:
    कैबिनेट ने रांची में पदस्थापित झारखंड प्रशासनिक सेवा के तत्कालीन विशेष विनियमन पदाधिकारी मतियस विजय टोप्पो को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। मतियस विजय टोप्पो वर्तमान में हजारीबाग के निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण अभिकरण के पद पर हैं। इन पर धारा 71 ए के तहत पद का दुरुपयोग कर ऐसे मामले, जिसमें 1969 के पूर्व भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य नहीं हुए थे, उसका बिना किसी समुचित जांच के आदिवासी जमीन की क्षतिपूर्ति के आधार पर भूमि के अवैध हस्तांतरण का आरोप है।

    कैबिनेट के अन्य फैसले
    -राज कुमार राम, सेवानिवृत्त पदचर की सेवा नियमित एवं संपुष्ट किये जाने एवं अनुमान्य वित्तीय लाभ दिये जाने की स्वीकृति।
    -हस्तशिल्प संसाधन-सह-विकास केंद्र, जमशेदपुर से सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक विजय कुमार ठाकुर की सेवा नियमित करते हुए पेंशनादि लाभों को देने की मंजूरी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकुंभ के भगदड़ में पलामू की महिला और मुसाबनी के एक व्यक्ति की मौत
    Next Article महात्मा गांधी आज भी अपने विचारों से देश का कर रहे मार्गदर्शन : डीसी
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 

      July 25, 2025

      जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

      July 25, 2025

      हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version