Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में पवन तिग्गा सहित सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता
    Top Story

    रांची में पवन तिग्गा सहित सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 21, 2025Updated:January 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोकहित अधिकार पार्टी के पवन तिग्गा के नेतृत्व में लोहरदगा से आए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुकरु उरांव, शशि नंदन भगत, तपेश्वर प्रजापति, एतवा उरांव, इलीशिबा मिंज, तारा भगत, सुरेशचंद्र साहू, लोलेन एक्का और बिमोला मिंज सहित लोकहित अधिकार पार्टी के लोहरदगा जिला के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार है, जिसके 12.5 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के साथ गांव, गरीब, किसान, दलित और आदिवासी की सेवा कर रही है। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना है।

    मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार में रोज नए-नए भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो, जिसमें स्कूल के शिक्षक द्वारा साइकिल के लिए छात्र से 400 रुपये की मांग की जा रही है पर कहा कि भ्रष्टाचार से अब स्कूल के बच्चे भी अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार-2 को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए गंभीर होना चाहिए नहीं तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

    सदस्यता लेने के बाद पवन तिग्गा ने कहा कि वे पार्टी के नेतृत्व के आभारी हैं। आज भाजपा से ही जनता को उम्मीद है। भाजपा झारखंड अलग राज्य बनाने वाली पार्टी है और जितने विकास कार्य हुए हैं सब भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से विकास हो रहा और कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को राहत मिल रही है।

    कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाठक और धन्यवाद ज्ञापन सुनील फकीरा ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूमि सुधार मंत्री ने फर्जी डीड पर लगाम लगाने के लिए सॉफ्टवेयर में सुधार के दिए निर्देश 
    Next Article केंद्र के 1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही राज्य सरकार : अमित मंडल
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version