Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भारत विश्व में ‘विविधता में एकता’ का अद्वितीय और उत्कृष्ट उदाहरण : राज्यपाल
    झारखंड

    भारत विश्व में ‘विविधता में एकता’ का अद्वितीय और उत्कृष्ट उदाहरण : राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को उत्तराखंड से युवा संगम कार्यक्रम के तहत झारखंड की यात्रा पर आए युवाओं के साथ राज भवन में संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत पूरे विश्व में ‘विविधता में एकता’ का अद्वितीय और उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। उत्तराखंड के युवाओं का यह दल पांच दिवसीय यात्रा पर यहां आया है।

    राज्यपाल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी संस्कृति, आर्थिक समृद्धि और नवाचारों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है।

    राज्यपाल ने झारखंड और उत्तराखंड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राज्यों का गठन वर्ष 2000 में हुआ था। साथ ही लोकसभा सदस्य के रूप में इनके गठन के पक्ष में उन्होंने अपना मत दिया था। उत्तराखंड, जिसे देवभूमि कहा जाता है, अपने पवित्र तीर्थस्थलों और हिमालय की छटा के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, झारखंड अपनी खनिज संपदा, सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा वैद्यनाथ समेत कई मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

    राज्यपाल ने आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के जरिये इस कार्यक्रम की मेजबानी और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के विद्यार्थियों ने हाल ही में उत्तराखंड की यात्रा कर वहां की संस्कृति और शिक्षा का अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस कार्यक्रम का नोडल संस्थान आईआईटी रुड़की है। साथ ही कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्थान का व्यक्तिगत रूप से उनका जुड़ाव भी है।

    राज्यपाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और नवाचार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

    इस अवसर पर उत्तराखंड से आए हुए युवाओं ने राज्य के संदर्भ में अपना विचार रखा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई
    Next Article हजारीबाग: एसीबी ने पंचायत सेवक को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026

      चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

      April 20, 2026

      झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version