रांची। जेएमएम की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहीं महुआ माजी की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं। क्योंकि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 122/2024 में महुआ माजी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट द्वारा इस मामले में संज्ञान लेकर अग्रिम सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में इस केस को ट्रांसफर किया जा सकता है।

दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार महुआ माजी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की एफआइआर रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज की गयी थी। एफआइआर में कहा गया है थाना क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थानों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबंधित प्रचार सामग्री लगायी गयी थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version