Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मेदिनीपुर अस्पताल कांड – भाजपा ने ममता सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    राज्य

    मेदिनीपुर अस्पताल कांड – भाजपा ने ममता सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर एक पोस्ट कर कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्रालय में भ्रष्टाचार अपनी जड़ें जमा चुका है, जिससे आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के अस्पतालों में नकली दवाएं और खराब गुणवत्ता वाले मेडिकल सप्लाई का उपयोग हो रहा है, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है।

    डॉ. मजूमदार ने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि 2015 में अलीपुरद्वार जिला अस्पताल के डॉक्टर उदयन मित्रा ने घटिया क्वालिटी की सलाइन को लेकर शिकायत की थी, जिससे कई गर्भवती महिलाओं की जान चली गई थी। लेकिन सरकार ने कार्रवाई करने के बजाय डॉक्टर मित्रा को अनुशासनहीनता का नोटिस भेज दिया था।

    इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेदिनीपुर अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    तृणमूल नेता कुणाल घोष ने भाजपा पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग इस घटना की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जांच खत्म होने तक इंतजार करना चाहिए और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगंगासागर मेले में 55 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, छह की मौत
    Next Article महाकुम्भ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे आरएसएस के कार्यकर्ता
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version