Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोबाइल का विवेक पूर्ण उपयोग और आनंद पूर्वक करना चाहिए: मोहन भागवत
    देश

    मोबाइल का विवेक पूर्ण उपयोग और आनंद पूर्वक करना चाहिए: मोहन भागवत

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खंडवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के प्रवास के दूसरे दिन प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में पहुंचे और यहां संघ की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक में शामिल हुए। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने समर्थ कुटुम्ब व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल का विवेक पूर्ण उपयोग करना चाहिए। घर में सभी सदस्यों को मोबाइल अलग रख कर आनंद पूर्वक चर्चा करना चाहिए।

    ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट में सरसंघचालक डॉ. भागवत की उपस्थिति में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में डॉ. भागवत ने समर्थ कुटुम्ब व्यवस्था पर चर्चा की। इसमें देश के अलग-अलग प्रांतों से आए कुटुम्ब प्रबोधन संयोजकों ने अपने क्षेत्र में होने वाले कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि से हुए परिवर्तन पर विचार व्यक्त किए। बैठक में मोबाइल पार्किंग पर भी बातचीत हुई। इस विषय को लेकर कुटुम्ब मित्र अपने-अपने क्षेत्र के परिवारों तक जाकर चर्चा करेंगे।

    गौरतलब है कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को इंदौर पहुंचे थे। वे यहां शाम को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित घोष वादन-स्वर शतकम कार्यक्रम में शामिल हुए। ओंकारेश्वर में राजराजेश्वरी सेवा न्यास खेड़ीघाट के सौजन्य से 3 जनवरी से शुरू हुई कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की बैठक पांच जनवरी तक चलेगी। इसके बाद सरसंघचालक शुक्रवार की रात ही इंदौर से ओंकारेश्वर पहुंच गए थे। सरसंघचालक डॉ. भागवत का ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग दर्शन कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। उन्हें शनिवार सुबह 6 बजे दर्शन के लिए जाना था, लेकिन प्रोटोकॉल नहीं मिलने के वजह से वे मंदिर नहीं पहुंचे। वे रविवार सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच मां नर्मदा आरती के लिए घाट पर पहुंचेंगे।

    डॉ. भागवत के दौरे के बीच तीर्थ नगरी के साथ-साथ मंदिर परिसर और ओंकारेश्वर बांध क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कमांडों के अलावा स्थानीय जवानों की अलग से तैनाती की गई है। कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की बैठक में रविवार को ओंकारेश्वर के श्री मार्कण्डेय आश्रम परिसर भारत माता पूजन एवं कुटुम्ब प्रबोधन उद्बोधन होगा। वहीं, कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के तहत पूरे भारत में 12 से 26 जनवरी को कुटुम्ब मित्रों अपने घर-परिवार में भारत माता की पूजा करेंगे।

    ओंकारेश्वर में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट स्थापित किया गया है। इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी ओंकारेश्वर पहुंचे हैं। वे हेलीपैड से ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर के लिए रवाना हुए हैं। दर्शन के बाद फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट देखने जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंडरा में छिनतई और गोलीबारी कांड में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से की पूछताछ
    Next Article मुख्यमंत्री से मिले सांसद और विधायक, दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version