Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका के फुलर्टन शहर में विमान गोदाम से टकराया, दो की मौत,18 झुलसे
    दुनिया

    अमेरिका के फुलर्टन शहर में विमान गोदाम से टकराया, दो की मौत,18 झुलसे

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। दक्षिणी कैलिफोर्निया के फुलर्टन शहर में गुरुवार को हुए विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 18 झुलस गए। बताया गया कि एक छोटा विमान व्यावसायिक गोदाम की छत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान आग लग गई। गोदाम से 100 लोगों को सुरक्षित निकालकर बचा लिया गया।

    लॉस एंजिल्स टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, फुलर्टन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स ने बताया कि पुलिस को गुरुवार दोपहर 2ः09 बजे ऑरेंज काउंटी के फुलर्टन शहर में हुए विमान हादसे की सूचना मिली। दमकलकर्मियों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बुझाई और आसपास के भवनों को खाली कराया। आग ने एक गोदाम को नुकसान पहुंचाया। गोदाम में सिलाई मशीनें और कपड़े का स्टॉक रखा हुआ था। यह हादसा फुलर्टन म्यूनिसिपल हवाई अड्डे से लगभग आधा मील दूर हुआ। झुलसे लोगों के इलाज के लिए पास में ही व्यवस्था की गई। दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान एकल इंजन वैन के आरवी-10 के रूप में की गई है।

    फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइट अवेयर के डेटा से पता चला कि यह विमान दोपहर 2:07 बजे छोटे हवाई अड्डे से निकल रहा था। हवाई यातायात नियंत्रण टॉवर से प्राप्त ऑडियो के अनुसार विमान ने फुलर्टन हवाई अड्डे से उड़ान भरी ही थी कि पायलट ने घोषणा की कि तत्काल लैंडिंग की आवश्यकता है।

    ऑडियो में, पायलट शुरू में कहता है कि वह रन-वे 6 पर उतरने जा रहा है। इस कारण हवाई यातायात नियंत्रक को दूसरे विमान को उस क्षेत्र से दूर जाने के लिए कहना पड़ा। इसके बाद हवाई यातायात नियंत्रक पायलट को बताता है कि लैंडिंग के लिए रन-वे 6 या 24 में से कोई एक खाली है।

    फिर पायलट कहता है कि वह रन-वे 24 पर उतरने जा रहा है। एक मिनट से भी कम समय के बाद पायलट कहता है “ओह माय गॉड”। इसके बाद उसकी आवाज शांत हो जाती है। यह विमान हंटिंगटन बीच निवासी के नाम पर पंजीकृत है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दुर्घटना के समय वह विमान में थे या नहीं। फुलर्टन के मेयर फ्रेड जंग का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेड क्रॉस ने गाजा में तत्काल सहायता पहुंचाने का किया आह्वान
    Next Article दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल के आवास पर पुलिस बल के पहुंचे जांच अधिकारी 
    shivam kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version