Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»गिरफ्तार राष्ट्रपति येओल को सियोल डिटेंशन सेंटर से बलपूर्वक ले जाने की तैयारी    
    दुनिया

    गिरफ्तार राष्ट्रपति येओल को सियोल डिटेंशन सेंटर से बलपूर्वक ले जाने की तैयारी    

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल। दक्षिण कोरिया के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) ने पूछताछ में लगातार असहयोग कर रहे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किए जा चुके राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया है। सीआईओ ने सोमवार को कहा कि वह येओल को बलपूर्वक ले लाने जाने पर दृढ़ता से विचार कर रहा है।

    द कोरिया टाइम्स के अनुसार, येओल को बुधवार से सियोल डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। सीआईओ ने रविवार को औपचारिक गिरफ्तारी के बाद उनसे सोमवार सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए कार्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया। येओल ने सीआईओ के आग्रह को अस्वीकार कर दिया।

    सीआईओ के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, “इस स्थिति में कह सकता हूं कि येओल को बलपूर्वक कार्यालय ले जाने पर विचार किया जा रहा है। अगर येओल डिटेंशन सेंटर में पूछताछ के लिए तैयार हो जाते हैं तो यह उनके लिए अच्छा होगा।” इस अधिकारी ने कहा कि येओल को फिलहाल 28 जनवरी तक हिरासत में रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति पर विद्रोह का नेतृत्व करने और तीन दिसंबर को कुछ समय के लिए मार्शल लॉ लगाकर अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप है। अदालत से रविवार तड़के उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया गया। इसकी भनक लगते ही येओल के समर्थकों ने अदालत पर धावा बोल दिया।

    द कोरिया हेराल्ड की खबर के अनुसार, इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने अदालत की इमारत के आसपास तैनात पुलिस अधिकारियों पर आग बुझाने वाले यंत्रों से छिड़काव करके और पुलिस से जब्त की गई ढालों और डंडों से उन पर हमला किया। इस दौरान लगभग 30 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। इस संबंध में 89 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अदालत में हुई हिंसा पर गहरा खेद व्यक्त किया है। येओल ने अपने वकीलों के माध्यम से जारी बयान में समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची जिले में कक्षा आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू  
    Next Article इजराइली सेना के हटते ही गाजा में हमास के लड़ाके आए सड़कों पर 
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version