Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति ने मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से किया सम्मानित
    देश

    राष्ट्रपति ने मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से किया सम्मानित

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।

    राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। पुरस्कारों में 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024, 5 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार-2024, 4 खिलाड़ियों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023, एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और एक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2024 शामिल हैं। राष्ट्रपति ने फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2024 प्रदान की।

    राष्ट्रपति ने पैरा-शूटिंग में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सुभाष राणा, निशानेबाजी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दीपाली देशपांडे, संदीप सांगवान को हॉकी में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2024 प्रदान किया। इसके अलावा बैडमिंटन में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एस मुरलीधरन, फुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अर्मांडो एग्नेलो कोलाको को द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन), 2024 प्रदान किया।

    राष्ट्रपति ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अन्नू रानी को अर्जुन पुरस्कार, 2024 प्रदान किया। इसके अलावा मुक्केबाज नीतू और स्वीटी, शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल, ह़ॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, पैरा-तीरंदाज राकेश कुमार, पैरा-एथलेटिक्स प्रीति पाल और जीवनजी दीप्ति सहित 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 2024 प्रदान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article केजरीवाल ने किया छात्रों को मुफ्त बस और मेट्रो किराये में रियायत का वादा
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री ने मध्य प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की
    shivam kumar

      Related Posts

      मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 27, 2025

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version