Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग राष्ट्र को करेंगे समर्पित 
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग राष्ट्र को करेंगे समर्पित 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर सोनमर्ग पहुंच रहे हैं। वो पूर्वाह्न लगभग 11:45 बजे सोनमर्ग सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वो उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर यह सूचना साझा की है।

    पीआईबी के अनुसार, लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना की लागत 2,700 करोड़ रुपये से अधिक आई है। इसमें सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह सुरंग भूस्खलन और हिमस्खलन मार्गों को दरकिनार करते हुए लेह जाने के रास्ते में श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच हर मौसम में संपर्क बढ़ाएगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी। यह सोनमर्ग को साल भर घूमने लायक जगह में बदलकर पर्यटन, साहसिक खेलों और स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा देगी।

    विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2028 तक पूरा होने के लिए निर्धारित जोजिला सुरंग के साथ यह मार्ग की लंबाई को 49 किलोमीटर से घटाकर 43 किलोमीटर कर देगा और वाहनों की गति को 30 किलोमीटर/घंटा से बढ़ाकर 70 किलोमीटर/घंटा कर देगा। इसके बाद श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच एनएच-1 पर निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से रक्षा रसद बढ़ेगी, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्माण की इंजीनियरिंग कुशलता को स्वीकार करते हुए उन श्रमिकों से भी मिलेंगे जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधधक रहा लॉस एंजिल्स, अब तक 24 लोगों की मौत
    Next Article लखनऊ में शरारती तत्वों ने तोड़ी डाॅ. आम्बेडकर की प्रतिमा
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version